सुश्री मोनिका गुरनानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (घाना, दक्षिण अफ्रीका) की अध्यक्षा मनोनीत
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 6 अगस्त 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सुश्री मोनिका गुरनानी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (घाना, दक्षिण अफ्रीका) की अध्यक्षा मनोनीत किया गया है। इसकी जानकारी सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रटीय अध्यक्ष मोहनदास लाधानी एवं ग्लोबल अध्यक्ष अशोक निचाणी ने दिया। मोनिका गुरनानी विगत कई वर्षों से सिंधी समाज की सेवा में समर्पित हैं और एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट भूमिका निभा रही हैं। उनका व्यक्तित्व अत्यंत शालीन, प्रतिभाशाली एवं मर्यादित है। वे और उनका परिवार पिछले कई वर्षों से दक्षिण अफ्रीका के घाना देश में निवासरत हैं जो विश्व के सबसे आधुनिक और सुंदर देशों में से एक माना जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें