कम संसाधनों वाली रामलीला को भी मिला रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 24 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के लिए 22 से 27 सितम्बर 2025 तक दिल्ली एनसीआर की रामलीलाओं का वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा अवलोकन के बाद बीती रात से जिला और दिल्ली एनसीआर में आयी उत्तम रामलीला को उनके लीला मंच से पुरस्कार देना आरम्भ किया। बीती रात श्री नवयुवक रामलीला कमेटी तिकोना पार्क कश्मीरी गेट को परंपरागत रामलीला के वर्ग में जिला केन्द्रीय दिल्ली के लिए प्रथम पुरस्कार विजेता, श्री रामलीला कमेटी वसुंधरा एंक्लेव (पंजीकृत) वसुंधरा एंक्लेव, नई दिल्ली को आधुनिक परंपरागत रामलीला के वर्ग में जिला पूर्वी दक्षिणी दिल्ली के लिए प्रथम पुरस्कार विजेता सहित 12 रामलीलाओं को रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 की टीम उनके लीला मच पर जाकर पुरस्कार से सम्मान किया। इस अवसर पर रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 की अध्यक्षा रेहाना परवीन ने बताया रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 दिल्ली एनसीआर की छोटी से छोटी कम संसाधनों वाली रामलीला को भी मिला रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 मिला कियोंकि रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 ...