संदेश

फ़रवरी 12, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वियतजेट की नई पेशकश, फ्री चेक-इन बैगेज और खास इनफ्लाइट मेन्यू

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 फरवरी 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  होली की छुट्टियों को खास बनाने के लिए वियतजेट ने भारतीय यात्रियों के लिए एक स्‍पेशल स्प्रिंग ट्रैवेल ऑफर पेश किया है। इस पहल के तहत इको टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 20 किलो तक मुफ्त चेक-इन बैगेज का लाभ मिलेगा। वहीं बिज़नेस क्लास के यात्रियों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया वियतनामी फेस्टिव मेन्यू भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य ताकि इस सीज़न वियतनाम जाने वाले यात्रियों को ज़्यादा सुविधा और बेहतर अनुभव देना है। यह ऑफ़र उन भारतीय यात्रियों के लिए है जो होली के आसपास या वसंत के मौसम में एक छोटा इंटरनेशनल ब्रेक प्लान कर रहे हैं। भारत से विदेश यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए, वियतजेट इस समय दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद से वियतनाम के प्रमुख शहरों हनोई और हो ची मिन्ह सिटी के लिए सीधी उड़ानें संचालित कर रहा है, जहाँ से देश के अन्य हिस्सों और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए भी कनेक्टिविटी उपलब्ध है। इस प्रमोशनल ऑफ़र के तहत भारत-वियतनाम रूट...

नारायणा हॉस्पिटल जयपुर ने ब्रेन ट्यूमर को लेकर सामाजिक झिझक तोड़ने की किया पहल

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 फरवरी 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  जयपुर। ब्रेन ट्यूमर को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और डर को दूर करने के उद्देश्य से नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 20 से 25 ऐसे मरीज शामिल हुए, जिनकी ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी लगभग 4 से 5 वर्ष पूर्व की गई थी। इन सभी मरीजों ने अपनी पोस्ट-सर्जरी यात्रा, चुनौतियों और सामान्य जीवन में वापसी के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना रहा कि समय पर पहचान, विशेषज्ञ उपचार और सही पुनर्वास से ब्रेन ट्यूमर के मरीज पूर्ण और सक्रिय जीवन जी सकते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. के. के. बंसल, सीनियर कंसल्टेंट – न्यूरोसर्जरी, ने कहा, “ब्रेन ट्यूमर का नाम सुनते ही मरीज और उनके परिजन भयभीत हो जाते हैं, जबकि आधुनिक न्यूरोसर्जरी, एडवांस इमेजिंग और सटीक सर्जिकल तकनीकों के कारण आज उपचार के परिणाम पहले से कहीं बेहतर हैं। अधिकांश मामलों में समय पर सर्जरी से मरीज सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। हमें डर नहीं, बल्कि जागर...

भारत में सैमसंग के अगले एआई स्मार्टफोन का प्री-रिज़र्वेशन शुरू

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 फरवरी 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। देश की प्रमुख कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने अगले एआई स्मार्टफोन के लिए भारत में प्री-रिज़र्वेशन की घोषणा कर दी है। इस नई गैलेक्सी S सीरीज़ स्मार्टफोन को 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ कार्यक्रम में पेश किया जाएगा।ग्राहक 999 रुपये की रिफंडेबल टोकन राशि देकर नए गैलेक्सी S सीरीज़ डिवाइस को प्री-रिज़र्व कर सकते हैं। प्री-रिज़र्वेशन Samsung.com, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Amazon.in, Flipkart.com और देशभर के प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है। प्री-रिज़र्व करने वाले ग्राहकों को नए गैलेक्सी S सीरीज़ डिवाइस की खरीद पर 2,699 रुपये तक के विशेष लाभ मिलेंगे। कंपनी के अनुसार, नई गैलेक्सी S सीरीज़ को इस तरह तैयार किया गया है कि रोज़मर्रा के काम आसान हों, यूजर का आत्मविश्वास बढ़े और गैलेक्सी एआई फीचर्स शुरू से ही सहज और स्वाभाविक अनुभव दें।

साउथ अफ्रीकन टूरिज़्म ने दिल्ली रोडशो का समापन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 फरवरी 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ओटीएम मुंबई में सफल शुरुआत के बाद, साउथ अफ्रीकन टूरिज्म ने अपने वार्षिक इंडिया रोडशो के तहत दिल्ली चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस रोडशो का उद्देश्य भारतीय ट्रैबल ट्रेड के साथ संबंध मज़बूत करना और भारत को साउथ अफ्रीका के लिए एक अहम सोर्स मार्केट के रूप में और सशक्त बनाना है। इस रोडशो का नेतृत्व सुश्री मिताली कर्मारकर, मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशंस मैनेजर (MEISEA) ने किया। यह मंच ट्रैवल इंडस्ट्री के साथ सहयोग, बदलते यात्री व्यवहार को समझने और लीशर, कॉर्पोरेट और MICE ट्रैवल सेगमेंट में नए बिज़नेस अवसर तलाशने के लिए बनाया गया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में 40 से अधिक प्रदर्शकों ने साउथ अफ्रीका की विविध पर्यटन पेशकशों की प्रस्तुत किया, जिसमें 255 से अधिक भारतीय ट्रैवल एजेंट्स ने भाग लिया। इससे साउथ अफ्रीका की ओर आउटबाउंड ट्रैवल को बढ़ावा मिला और ट्रेड साझेदारियां और मजबूत हुई। रोडशो के दौरान सुश्री मिताली कर्मारकर ने कहा भारत साउथ अफ्रीकन टूरिज्म के लिए एक तेज...

विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम : रिजु झुनझुनवाला

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 फरवरी 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  केंद्रीय बजट 2026–27 और राजस्थान सरकार के बजट के बीच नीति-स्तर पर दिख रहे स्पष्ट सामंजस्य को रेखांकित करते हुए आरएसडब्ल्यूएम भीलवाड़ा ग्रुप के निदेशक रिजु झुनझुनवाला ने केंद्र और राज्य सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की विकास प्राथमिकताएं एक साझा राष्ट्रीय दृष्टि की ओर संकेत करती हैं। विनिर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में समान फोकस यह दर्शाता है कि दोनों सरकारें समन्वित रूप से आगे बढ़ रही हैं। झुनझुनवाला ने यह भी कहा कि केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय, विनिर्माण विस्तार, एमएसएमई सशक्तिकरण, निर्यात प्रोत्साहन, लॉजिस्टिक्स सुधार और हरित ऊर्जा निवेश पर विशेष जोर दिया गया है। वहीं राजस्थान सरकार ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रीय विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर के सौंदर्यीकरण, औद्योगिक कनेक्टिविटी और निवेश आकर्षण को प्राथमिकता दी है। इस प्रकार नीति और क्रियान्वयन—दोनों स्तरों पर स्पष्ट समन्वय दिखाई देता है। इसके साथ ही उन्होंने मुख...

इस क्रिकेट सीज़न सैमसंग लाए स्टेडियम जैसा रोमांच आपके घर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 फरवरी 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। देश भर में क्रिकेट का सीजन जोरों पर है, ऐसे में सैमसंग अपनी विज़न एआई बिग टीवी रेंज पर सीमित अवधि के कंज्‍यूमर ऑफर्स लॉन्च कर रहा है। इन ऑफर्स की मदद से लोगों को अब अपने घरों में में ही स्टेडियम जैसा अनुभव मिलेगा। इन ऑफर्स में फ्री साउंडबार जिसकी कीमत अधिकतम 92,990* रुपये तक है, 20% तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 30 महीने तक की आसान ईएमआई की सुविधा शामिल है। शानदार एक्‍शन वाले स्पोर्ट्स देखने के लिए बनाई गई सैमसंग का बड़ी स्क्रीन वाला विजन एआई टीवी स्केल, क्लैरिटी और एआई-पावर्ड पिक्चर ऑप्टिमाइजेशन लेकर आता है। इससे दर्शकों को अधिक अनुकूल और शानदार व्‍यूईंग अनुभव मिलता है। अब उपभोक्ता बड़े स्क्रीन पर लाइव मैच के एक्शन का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। यह सैमसंग के भविष्य के लिए तैयार होम एंटरटेनमेंट पर फोकस का हिस्सा है। ये ऑफर्स सैमसंग के ‘मेड फॉर इंडिया’ प्‍लस कैंपेन का हिस्सा हैं, जिसमें बड़े स्क्रीन, विज़न एआई से संचालित देखने का अनुभव, फ्री टीवी चैनल, एक्सटेंडेड वारंटी...