InsuranceDekho में महिला पार्टनर्स की संख्या हुई दोगुनी
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 25 अप्रैल 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गुरुग्राम। भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते इंश्योरटेक प्लेटफॉर्म्स में से एक InsuranceDekho ने अपने प्लेटफॉर्म पर महिला इंश्योरेंस पार्टनर्स की संख्या Q3 FY 2024-25 से Q3 FY 2025-26 के बीच लगभग दोगुनी हो गई है. यह साल-दर-साल करीब 97% की बढ़त है। Q4 FY 2025-26 के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि यह रफ्तार और तेज़ हो रही है। इस बदलाव की एक खास बात इसका भौगोलिक स्वरूप है। Q3 FY 2025-26 में InsuranceDekho से जुड़ी कुल महिला पार्टनर्स में से 54% से ज़्यादा टियर 3 शहरों से आईं जैसे उन्नाव, हापुड़, करनाल, मथुरा और गोड्डा। इससे यह धारणा टूटती है कि वित्तीय सेवाओं में महिलाओं की एंट्री केवल बड़े शहरों तक सीमित है। नौकरी के विपरीत, InsuranceDekho जैसे प्लेटफॉर्म पर एक इंश्योरेंस पार्टनर दरअसल एक माइक्रो-उद्यमी होती है वो खुद अपने क्लाइंट्स बनाती है, अपनी लोकल बिज़नेस बुक तैयार करती है, और बेची गई पॉलिसी के आधार पर कमाती है। छोटे शहरों की महिलाओं के लिए, जहां औपचारिक रोज़गार के विकल्प सीमित...