संदेश

सितंबर 19, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म समीक्षा : दायरा

चित्र
कानून, न्याय और नैतिकता के बीच उलझे सवालों की गंभीर पड़ताल करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार अभिनय, मेघना गुलजार का संयमित निर्देशन, गंभीर विषय के बावजूद कहानी की रफ्तार कुछ जगह धीमी शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 20 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  (फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन)   नई दिल्ली।   फिल्म दायरा बुधवार 16 सितम्बर 2026 को विशेष प्रेस शो PVR चाणक्य, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म दायरा में करीना कपूर खान, पृथ्वीराज सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, क्षिती जोग, इत्यादि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने दिया है फिल्म का निर्माण जंगली पिक्टुरेस & डॉ जयंतीलाल गदा (पेन स्टूडियोज) ने किया है। फिल्म की शैली क्राइम, ड्रामा, मिस्ट्री, थ्रिलर पर आधारित है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A प्रमाणपत्र दिया है यानी 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म की अवधि लगभग 2 घंटे 23 मिनट है। फिल्म सिनेमाघरों में 18 सितंबर 2026 को प्रदर्शित हुई है। बॉलीवुड में गंभीर सामाजिक और संवेदन...

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी का हुआ भव्य भूमि पूजन का कार्यक्रम

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 20 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।   गौतमबुद्ध नगर। नोएडा सेक्टर-46 स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आगामी रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। भूमि पूजन के पश्चात विधिवत ध्वजारोहण भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। हवन-पूजन के दौरान सभी ने भगवान श्रीराम से रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन तथा शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ ही सेक्टर-46 के रामलीला मैदान में रामलीला की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं...