संदेश

फ़रवरी 20, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उत्तम नगर में अवैध निर्माण, फर्जी दस्तावेज़ एवं विभागीय मिलीभगत से हुआ निर्माण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 फरवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  उत्तम नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण, फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर सरकारी विभागों को गुमराह करने तथा संभावित विभागीय मिलीभगत का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित भवन के सभी फ्लोर एक व्यक्ति द्वारा निर्मित एवं विक्रय किए गए हैं। कोविड काल (2021–2022) के दौरान एवं उसके पश्चात भवन के ऊपरी दो फ्लोरों पर कुल चार फ्लैटों का अतिरिक्त निर्माण बिना स्वीकृत नक्शा, बिना नगर निगम की अनुमति तथा बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के किए जाने का आरोप है। साथ ही, इन अवैध फ्लोरों पर लिफ्ट स्थापित किए जाने की भी जानकारी है, जिसके लिए आवश्यक लाइसेंस अथवा वैधानिक अनुमति नहीं ली गई बताई जा रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिजली विभाग को गलत प्रमाण-पत्र, भ्रामक फोटोग्राफ एवं कथित रूप से फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर मीटर जारी करवाए गए। इसे एक गंभीर आपराधिक कृत्य बताया गया है। साथ ही फ्लैट खरीदने वाले नागरिकों को भी तथ्यों से अनभिज्ञ रखकर भ्रमित किए जान...

गुरुद्वारा मजनू का टीला पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण को मिली स्वीकृति

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 फरवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पूर्व महापौर जत्थेदार अवतार सिंह द्वारा लगातार पत्र व्यवहार और सतत प्रयासों के फलस्वरूप गुरुद्वारा मजनू का टीला पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु फुट ओवर ब्रिज (FOB) निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है। इसका नक्शा भी तैयार हो चुका है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। यह कदम प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। लंबे समय से इस मांग को विभिन्न स्तरों पर उठाया जा रहा था और अंततः हमारी मेहनत रंग लाई। इस अवसर पर पूर्व महापौर जत्थेदार अवतार सिंह ने डॉक्टर पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का हृदय से आभार व्यक्त करतेहुए कहा गुरुद्वारा मजनू का टीला पर फुट ओवर ब्रिज की गंभीरता को समझते हुए सकारात्मक सहयोग प्रदान किया। साथ ही, कार्यालय सहयोगी दुर्गा प्रसाद सहल का विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने इस मुद्दे को ग...

NAAQS में 4 अतिरिक्त प्रदूषकों की मॉनिटरिंग पर ज़ोर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 फरवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार, सेंट्रल पोल्लुशण कण्ट्रोल बोर्ड द्वारा निर्धारित नेशनल एम्बिएंट एयर क्वालिटी स्टैंडर्ड्स (NAAQS) में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए 8 प्रमुख प्रदूषकों के अतिरिक्त 4 अन्य प्रदूषकों को भी शामिल किया गया है। जहाँ सामान्यतः एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की गणना PM2.5, PM10, CO, SO₂, NO₂, NH₃, O₃ और Lead जैसे 8 प्रदूषकों के आधार पर की जाती है, वहीं NAAQS के तहत निम्नलिखित 4 अतिरिक्त प्रदूषकों की भी मॉनिटरिंग निर्धारित है बेंज़ो (a) पाइरीन (BaP), आर्सेनिक (As), निकल (Ni) (अन्य निर्दिष्ट टॉक्सिक तत्व) इन अतिरिक्त प्रदूषकों की मॉनिटरिंग मैन्युअल तरीके से की जाती है तथा सभी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर इनकी नियमित जांच नहीं होती। विशेषज्ञों का मानना है कि ये तत्व अत्यंत विषैले (टॉक्सिक) और कैंसरकारी प्रभाव वाले हो सकते हैं, इसलिए इनकी व्यापक और नियमित निगरानी आवश्यक है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इन अतिरिक्त प्रदूषकों की मॉनिटरिंग को भी उ...

सनातन प्रीमियर लीग का ट्रॉफी अनावरण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 फरवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी के कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य ट्रॉफी अनावरण समारोह आयोजित किया गया। सनातन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही लीग का औपचारिक शुभारंभ हुआ। आयोजकों ने इसे “द ग्रेट डोम ऑफ क्रिकेट” की संज्ञा देते हुए खेल, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना के संगम के रूप में प्रस्तुत किया। ट्रॉफी का अनावरण सनातन धर्म के विख्यात कथा वाचक पूज्य श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह लीग केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों का संचार करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब युवा वर्ग तनाव और दिशाहीनता का सामना कर रहा है, ऐसे प्रयास उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मक मार्ग प्रदान करेंगे। समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा, आध्यात्मिक इन्फ्लुएंसर मास्टर अभिन्नव अरोड़ा, बिजनेस कोच अभिनव बिंद्रा तथा ज्योतिषाचार्य सुमित आचार्य समेत कई वि...

काइनेटिक वाट्स एंड वोल्ट्स ने दिल्ली-एनसीआर में किया राष्ट्रीय विस्तार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 फरवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। काइनेटिक इंडिया की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शाखा, काइनेटिक वाट्स एंड वोल्ट्स लिमिटेड (केडब्ल्यूवी) ने आज दिल्ली-एनसीआर में तीन एक्सक्लूसिव काइनेटिक ईवी डीलरशिप के उद्घाटन के साथ उत्तरी भारत में अपनी औपचारिक एंट्री की घोषणा की, जो ब्रांड की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। “यह विस्तार महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में सफल लॉन्च के बाद कंपनी के योजनाबद्ध राष्ट्रीय विस्तार की औपचारिक शुरुआत को दर्शाता है। गुरुग्राम (हरियाणा), नोएडा (उत्तर प्रदेश) और दक्षिण दिल्ली में लॉन्च केडब्ल्यूवी की उत्तरी क्षेत्र में पहली उपस्थिति है, जो प्रतिष्ठित काइनेटिक डीएक्स ईवी को भारत के सबसे गतिशील, प्रभावशाली और ईवी-फॉरवर्ड मोबिलिटी बाजारों में से एक में ला रहा है। फरीदाबाद में अगला उद्घाटन प्रस्तावित। प्रत्येक काइनेटिक ईवी डीलरशिप एक फुल-सर्विस 3एस फेसिलिटी है, जो बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स का सपोर्ट प्रदान करती है, यह सुनिश्चित करते हुए कि ग्राहकों को पह...

ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर शुरू करने की किया घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 फरवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  क्लाउड सुरक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी ज़ीस्केलर इंक. ने भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) के साथ मिलकर आज “AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर – इंडिया” के शुरुआत की घोषणा की है। यह एक साझा डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य भारत की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा क्षमता को मजबूत करना है। यह दूरसंचार, बैंकिंग और ऊर्जा जैसे देश की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों, उद्योगों और प्रमुख डिजिटल संपत्तियों की रक्षा करने पर केंद्रित है। साथ ही, यह डिजिटल उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखने और भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल वातावरण में भरोसेमंद AI के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भी समर्पित है। भारत लंबे समय से ज़ीस्केलर के लिए तकनीकी नवाचार और साइबर शोध का प्रमुख केंद्र रहा है। कंपनी की प्रतिभाशाली शोध टीम का बड़ा हिस्सा भारत में ही कार्यरत है। यह नया रिसर्च सेंटर ज़ीस्केलर की मौजूदा गतिविधियों का विस्तार होगा और निजी क्ष...

पंजाबी फिल्म वियाह करतारे दा 27 फरवरी को होगी रिलीज

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 फरवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म वियाह करतारे दा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल ही में पीवीआर सिनेमा में आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार गिप्पी ग्रेवाल और निमरत खैरा ने मीडिया से बातचीत कर फिल्म से जुड़े कई रोचक पहलुओं को साझा किया। फिल्म के बारे में बात करते हुए गिप्पी ग्रेवाल ने बताया कि यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन समीर कंग ने किया है। कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं होता। वहीं दूसरी ओर बेरोजगारी के कारण लड़की भी शादी के लिए सहमत नहीं होती। इन परिस्थितियों के बीच कई हास्यपूर्ण घटनाएं सामने आती हैं, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देंगी। फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में गिप्पी ग्रेवाल ने कहा कि दर्शक फिल्म देखने के बाद महसूस करेंगे कि उनकी भूमिका ने पंजाब पुलिस की गरिमा को बढ़ाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब निमरत खैरा से ...