संदेश

जून 12, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म उत्तर दा पुत्तर का टीज़र हुआ रिलीज़

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 13 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म उत्तर दा पुत्तर के निर्माताओं ने आज फिल्म का आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जो दर्शकों को एक ऐसी दुनिया की पहली झलक देता है जहाँ दिशा, किस्मत और रोज़मर्रा की ज़िंदगी अनोखे और अप्रत्याशित तरीके से आपस में टकराती हैं। फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ का मूल भाव आस्था और तर्क के बीच संतुलन को दर्शाता है। यह फिल्म इस विचार को सामने लाती है कि जहां मान्यताएँ हमें मार्गदर्शन और सुकून देती हैं, वहीं असली बदलाव आत्मविश्वास और सही कदम उठाने से आता है। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म की कहानी संदीप कपूर की है, जबकि लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है। टीज़र फिल्म की दिलचस्प कहानी की झलक देता है, जो इस विश्वास पर आधारित है कि किसी व्यक्ति की किस्मत सिर्फ सही दिशा ढूंढ लेने से बदल सकती है। हास्य, पारिवारिक रिश्तों और हल्के-फुल्के रहस्य के ...

समाजसेवी स्व.राज कुमार खन्ना की 12वीं पुण्यतिथि पर शिकंजी का किया वितरण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 13 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अवसर पर परिवारजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और क्षेत्र में उनके पसंदीदा ग्रीष्मकालीन पेय शिकंजी (नींबू पानी) का वितरण किया गया।  स्व. श्री खन्ना के सुपुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश खन्ना ने बताया कि उनके पिता शुरू से ही बेहद सरल स्वभाव के थे और गरीब-असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा, "पिताजी हमेशा सत्य और ईमानदारी की राह पर चले। वह गरीबों के साथ खड़े रहते थे और निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते थे। उनका जीवन सादा, साधारण और बिना किसी लोभ-लालच का था। राजेश खन्ना ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पिता एक ईमानदार, मिलनसार और सच्चे समाजसेवी थे। उन्होंने जीवन में कभी घमंड नहीं किया, लेकिन गलत काम करने वालों के हमेशा खिलाफ रहे। "पिताजी ने हमें भी ईमानदारी, सच्चाई और निस्वार्थ सेवा के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। आज मैं उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चलकर पिछले 22 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से समाज और जनता की आवाज बनकर सेवा कर...

दिल्ली में हुआ पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 का भव्य प्रेस वार्ता

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 13 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  बहुप्रतीक्षित पंजाबी कॉमेडी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 के प्रमोशन के तहत दिल्ली में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म के प्रमुख कलाकार गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों और पुखराज भल्ला मौजूद रहे। कैरी ऑन जट्टा पंजाबी सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक रही है। इसके पहले तीन भागों की सफलता के बाद अब चौथा भाग दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। फिल्म के बारे में बात करते हुए गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, “जब यह फिल्म मेरे पास आई, तो मुझे इसकी स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। उस समय हमारे पास ज्यादा बजट नहीं था, इसलिए मैंने अपने दोस्तों की मदद से एक टीम बनाई और खुद इस फिल्म को प्रोड्यूस किया। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात रही कि फिल्म को दर्शकों ने इतना प्यार दिया, जिसके बाद हमने इसके दूसरे और तीसरे भाग बनाए, और अब चौथा भाग आपके सामने है। उन्होंने आगे कहा कि चौथे भाग के दौरान टीम को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, खासकर उस समय जब फिल्म के अह...

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने दिखाई एआई होम इकोसिस्टम के भविष्य की झलक

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 13 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने 'एआई होम' (AI Home) के अनुभवों को लेकर अपना नया नज़रिया साझा किया है। कंपनी ने एक ऐसे 'जीरो लेबर होम' (बिना किसी शारीरिक मेहनत वाले घर) का रोडमैप पेश किया है, जहाँ स्मार्ट तकनीकें खुद आगे बढ़कर घर के रोज़मर्रा के कामों के बोझ को कम करेंगी और जीवन को बेहतर बनाएंगी। लजी के इस नए दृष्टिकोण के केंद्र में यह सोच है कि भविष्य का घर केवल उपकरणों को आपस में जोड़ने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे इंसानों को समझना होगा, उनकी ज़रूरतों को पहले से पहचानना होगा और उनके बदले खुद काम भी करना होगा। अपने इस सपने को सच करने के लिए एलजी एक ऐसा 'एआई होम' इकोसिस्टम तैयार कर रहा है जो मुख्य रूप से तीन स्तंभों पर टिका है। ये तीन स्तंभ हैं: एआई-संचालित उपकरण, थिनक्यू एआई ऑर्केस्ट्रेशन और खुद काम करने वाले स्मार्ट होम रोबोट्स।ये तकनीकें मिलकर 'थिनक्यू एआई यूनिवर्स' (ThinQ AI Universe) की बुनियाद बनाती हैं, जो एलजी का एक बेहद एडवांस, आपस मे...

भविष्य के लिए तैयार उच्च शिक्षा हेतु SRM ने प्रस्तुत किया AI-संचालित रोडमैप

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 13 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  नवाचार और प्रौद्योगिकी-आधारित शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, SRM ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (तिरुचिरापल्ली और रामापुरम) के रणनीति एवं ब्रांडिंग निदेशक सौरभ शर्मा ने प्रमुख राष्ट्रीय मंचों—ET एनुअल एजुकेशन समिट (यशोभूमि) और AI वर्ल्ड समिट (ताज विवांता)—में हिस्सा लिया।  इस मौके पर वक्ता और पैनलिस्ट के तौर पर सौरव ने उच्च शिक्षा, उद्योग और भविष्य के कार्यबल को आकार देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए । उन्होंने सांझा किया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दृष्टिकोण में बदलाब देखने को मिला है, जो लोग पहले AI के इस्तेमाल को लेके संशय में थे अब इस बात पर गौर कर रहे हैं कि कैसे इसका और बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सके। SRM तिरुचिरापल्ली की दीर्घकालिक रणनीति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि संस्थान माननीय प्रधानमंत्री के विज़न 2047 के अनुरूप विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। माननीय चेयरमैन के नेतृत्...

यूपीआईटीएस 2026 ने दिल्ली रोडशो के साथ देशव्यापी प्रचार अभियान का किया शुभारंभ

चित्र
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25–29 सितम्बर 2026 को  इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजित शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 13 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चौथे संस्करण के प्रचार अभियान का शुभारंभ आज नई दिल्ली में आयोजित भव्य रोडशो के साथ हुआ। यह देशव्यापी प्रचार श्रृंखला का पहला चरण है, जिसका उद्देश्य देशभर के उद्योग जगत, निर्यातकों, खरीदारों, व्यापारिक संगठनों एवं निवेशकों को इस महत्त्वपूर्ण आयोजन से जोड़ना है। UPITS आज भारत के सबसे महत्वपूर्ण राज्य-स्तरीय व्यापार आयोजनों में से एक के रूप में स्थापित हो चुका है और अब इसे उत्तर प्रदेश सरकार एवं इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा संयुक्त रूप से वार्षिक फ्लैगशिप आयोजन के रूप में आयोजित किया जा रहा है। पिछले तीन संस्करणों की उल्लेखनीय सफलता के आधार पर UPITS का चौथा संस्करण 25 से 29 सितम्बर 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। दिल्...