संदेश

अप्रैल 5, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बजरंगबली सिर्फ इंसानों के ही नहीं देवताओं के भी संकटमोचक : अर्चना नितिन उपाध्याय

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 6 अप्रैल 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  उतर प्रदेश में जय बजरंग सेना ने रचा इतिहास सवा पांच लाख हनुमान चालीसा पाठ एवं सवा पांच  कुंटल लड्डू के भोग साथ नाचते गाते बड़ी ही भव्यता से मनाया गया। चित्रकूट के शिवरामपुर में स्थित लाइना बाबा सरकार धाम जो कि 150 साल पुराना स्थान है। यहां स्वयंभू हनुमान जी की मूर्ति धरती से प्रकट हुई थी। एवं इस स्थान की विशेषता यह है कि यहां अशोक का वृक्ष है जो कि 150 वर्ष पुराना होने के बावजूद हरा भरा है। जिसके नीचे स्थित हनुमान जी का  मंदिर है । ऐसा माना जाता है कि यहां जो भी सच्चे मन से मनोकामना लेकर नारियल एवं सिक्का को दुपट्टे में बांध कर वृक्ष के बांधने पर उनकी मन्नत पूरी होती है। कोई भी बड़ा राजनीतिज्ञ जो भी चित्रकूट जाता है। चाहे वो कोई बड़ा सेलिब्रिटी ही क्यों ना हो वो इस दिव्य स्थान के दर्शन अवश्य करता है । इसी क्रम में आगे अर्चना उपाध्याय कहती है कि सवा पांच लाख हनुमान चालीसा का पाठ जब हमने करने का निश्चय किया तब मन में एक डर भी था कि आखिर यह कैसे पूरा हो पाएगा...

पीएनबी मैराथन थीम सोल्जरथॉन 2026 ने 27000 से अधिक धावकों को किया एकजुट

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 6 अप्रैल 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने 'पीएनबी सोल्जरथॉन 2026' के प्रति देशव्यापी जबरदस्त उत्साह देखा, जिसमें विभिन्न रनिंग कम्युनिटीज, सेना के समूहों और फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारत के सबसे बड़े रनिंग इवेंट्स में से एक के रूप में उभरते हुए, यह मैराथन देश की बढ़ती फिटनेस संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को दर्शाता है। भारतीय सशस्त्र बलों के सहयोग से "रन विद सोल्जर्स-रन फॉर सोल्जर्स"  थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 27,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए जिनमें सैनिक, एथलीट, फिटनेस उत्साही, पीएनबी कर्मचारी और समाज के हर वर्ग के नागरिक शामिल थे। 1500 से अधिक वालंटियर्स  की सक्रिय भागीदारी के साथ, इस आयोजन ने भारत के गौरव और जुनून को एक साझा मंच पर एकजुट कर दिया। इस मैराथन का फ्लैग ऑफ नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य अतिथियों मिजोरम के माननीय राज्यपाल जनरल विजय कुमार सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम,...