संदेश

नवंबर 2, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
• गोदरेज इस की नई तकनीक के जरिये चेहरे की पहचान से होगी घरों की सुरक्षा • घरों और आवासीय परिसरों में चेहरे की पहचान पर आधारित सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार, जिससे सुरक्षा का अनुभव होगा अधिक सहज, सुविधाजनक और आधुनिक शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 3 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत में होम लॉकर श्रेणी की अग्रणी कंपनी गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस ने आज NX Pro Ncryptv होम लॉकर और SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन विद फेस रिकॉग्निशन लॉबी यूनिट पेश किया। इन उत्पादों के जरिए कंपनी ने घरों की सुरक्षा और आवासीय परिसरों में प्रवेश, दोनों के लिए चेहरे की पहचान (फेस रिकॉग्निशन) तकनीक की शुरुआत की है। आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं की सुविधा, व्यक्तिगत जरूरतों और सहज अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये उत्पाद उन्नत पहचान तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इनका उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाना, उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर करना और आवासीय परिसरों में अधिक स्मार्ट एवं एक-दूसरे से जुड़ी सुरक्षा व्यव...

पिछली सर्जरी बनी इलाज में चुनौती

चित्र
स्पाईग्लास डीएस मिनिएचर कैमरे की मदद से यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने 73 वर्षीय मरीज की पित्त नली की पथरी का किया इलाज शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 3 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गाजियाबाद ।  गाजियाबाद के वैशाली के रहने वाले 73 वर्षीय एक व्यक्ति की पित्त नली बंद हो गई थी, जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हो गया था। संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया था, किडनी काम करना बंद करने लगी थी, और निमोनिया ने हालत को और भी गंभीर बना दिया था। पेट की पिछली सर्जरी के कारण पित्त नली तक सामान्य तरीके से पहुंचना असंभव था, इसलिए कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों को संक्रमण पैदा करने वाली पथरी को निकालने के लिए दूसरे तरीके का इस्तेमाल किया। जांच में पता चला कि उनके पित्त नली में दो पथरियां थीं। यह नली लीवर से आंत तक पित्त पहुंचाती है। टारगेटेड एंटीबायोटिक्स शुरू करने के बाद टीम ने संक्रमित पित्त को निकालने के लिए त्वचा और लीवर के माध्यम से एक पतली नली डाली। चार दिन बाद यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स, कौशांबी के गैस्ट्...

बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल में 42-वर्षीय मरीज के मुंह के एडवांस्ड कैंसर का निकला ट्यूमर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 3 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  नई दिल्ली स्थित बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी 42-वर्षीय मरीज के मुंह के एडवांस्ड कैंसर की ​कॉम्प्लेक्स सर्जरी सफलतापूर्वक की। कैंसर मुंह के आसपास की मांसपेशियों, त्वचा और जबड़े की हड्डियों तक फैल गया था। इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी में कैंसर से प्रभावित टिशूस को निकालने के साथ-साथ मरीज की जांघ से टिशूस लेकर गाल और मुंह के क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ और स्थिर अवस्था में उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। कृष्ण कुमार को तंबाकू चबाने और शराब के सेवन की आदत थी। पिछले लगभग छह महीनों से उनके बाएं गाल के अंदर एक घाव लगातार बढ़ रहा था। इसके साथ उन्हें दर्द और मुंह खोलने में गंभीर परेशानी हो रही थी। इससे पहले वह दूसरे हॉस्पिटल में कीमोथेरेपी के चार साइकिल ले चुके थे, लेकिन इसके बावजूद कैंसर बढ़ता रहा। ट्यूमर के आकार में वृद्धि के कारण उनके मुंह के अंदर की जा...

कैट ने दिल्ली के बाहरी क्षेत्रों में निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थल अधिसूचित करने की किया मांग

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 3 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली में पिछले एक महीने से अधिक समय से जारी धरने-प्रदर्शनों, राजनीतिक गतिविधियों और लगातार बने असामान्य माहौल के कारण आज कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) ने दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरणजीत सिंह संधू को पत्र लिखकर दिल्ली के बाहरी इलाक़े में ही धरने, प्रदर्शन एवं आंदोलन के लिए नियत स्थान अधिसूचित किया जाये दिल्ली में औसतन प्रतिदिन 2200 करोड़ रुपये का व्यापार होता है और पिछले एक महीने में लगभग 14 दिन दिल्ली का सामान्य व्यापार प्रभावित हुआ है। दिल्ली देश का एक प्रमुख व्यापारिक एवं वितरण केंद्र है, जहां प्रतिदिन देश के विभिन्न राज्यों से लाखों व्यापारी खरीदारी और व्यापारिक गतिविधियों के लिए आते हैं। लेकिन पिछले एक महीने से अधिक समय से बने अशांत माहौल, धरने-प्रदर्शनों और यातायात संबंधी व्यवधानों के कारण बड़ी संख्या में व्यापारी दिल्ली नहीं पहुंच सके। इसका सीधा असर थोक बाजारों, खुदरा व्यापार, छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, परिवहन, होटल एवं अन्य व्यापारिक ...

भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 3 नवंबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत ने क्रिप्टो पर टैक्स के नियम इसलिए बनाए थे ताकि लेनदेन की जानकारी सरकार तक पहुंचे और क्रिप्टो से होने वाली कमाई पर टैक्स वसूला जा सके। आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 393(1) के तहत, तय शर्तों और सीमाओं के अनुसार, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स यानी वीडीए के ट्रांसफर पर भुगतान की गई रकम से 1 प्रतिशत टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (टीडीएस) काटना जरूरी है। लेकिन इस नियम को लागू करने में एक बड़ी चुनौती है। टैक्स काटने की जिम्मेदारी किसकी है और यह कैसे पता चले कि किस भुगतान पर टैक्स काटा जाना चाहिए? जब क्रिप्टो की खरीद-बिक्री अलग-अलग तरीकों से होती है, तो इन सवालों का जवाब ढूंढना मुश्किल हो सकता है। पीयर-टू-पीयर यानी पी2पी लेनदेन इस समस्या को समझने का एक अच्छा उदाहरण है। आम तौर पर क्रिप्टो एक्सचेंज पर खरीद-बिक्री, भुगतान पूरा करने और लेनदेन का रिकॉर्ड रखने जैसी प्रक्रियाएं प्लेटफॉर्म के जरिए होती हैं। लेकिन पी2पी में प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से खरीदार और विक्रेता को आपस में जोड़ता है। पैसे ...