संदेश

जून 2, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विकसित भारत 2047 विषयक पर संगोष्ठी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 3 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  किशोरी लाल फाउंडेशन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “विकसित भारत 2047 में हरित ऊर्जा : एक महत्वपूर्ण कदम” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजसेवियों एवं पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘सद्भावना सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह, कोयला मंत्रालय के उपसचिव श्री राम कुमार, संसद टीवी के वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज वर्मा, पीसीएस अधिकारी सुश्री मदिरा शर्मा, भारत सरकार के अवर सचिव श्री संजय कुमार तथा भाजपा पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली प्रदेश के महासचिव श्री जगदंबा सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और उन्होंने विषय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर हिल इंडिया लिमिटे...

सेबी ने टोकनाइजेशन के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की किया घोषणा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 3 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने हाल ही में कॉरपोरेट बॉन्ड के टोकनाइजेशन के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है। इस कदम का वित्तीय और तकनीकी क्षेत्र में स्वागत किया गया है, लेकिन अभी भी बहुत से लोगों के लिए यह स्पष्ट नहीं है कि इसका वास्तविक अर्थ क्या है और इससे क्या बदलाव आ सकते हैं। इसे समझने के लिए पहले यह जानना जरूरी है कि कॉरपोरेट बॉन्ड क्या होता है। जब कोई कंपनी निवेशकों से पैसा उधार लेती है और उसे तय समय पर ब्याज सहित लौटाने का वादा करती है, तो उसे कॉरपोरेट बॉन्ड कहा जाता है। आमतौर पर इस तरह के रिकॉर्ड कागजों पर या किसी केंद्रीय डिजिटल डेटाबेस में सुरक्षित रखे जाते हैं। कॉरपोरेट बॉन्ड के टोकनाइजेशन का मतलब है कि इस रिकॉर्ड को ब्लॉकचेन जैसी साझा डिजिटल तकनीक पर दर्ज किया जाए। इससे कई लोग एक ही जानकारी को देख और सत्यापित कर सकते हैं, बिना किसी एक केंद्रीय संस्था पर पूरी तरह निर्भर हुए। यहां टोकन कोई नई संपत्ति नहीं होता, बल्कि मौजूदा बॉन्ड का...

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर ने मनाया पहला दीक्षांत समारोह

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 3 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  प्रतिष्ठित मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन जो कि एक उत्कृष्ट संस्थान मानद विश्वविद्यालय है के घटक संस्थान मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर ने आज बारीडीह स्थित अपने कॉलेज परिसर में अपना पहला दीक्षांत समारोह मनाया। MAHE के 33वें दीक्षांत समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित यह कार्यक्रम कॉलेज की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ। यह समारोह संस्थान के लिए एक बेहद गौरवशाली क्षण था, क्योंकि शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के 133 एमबीबीएस छात्रों के पहले अग्रणी बैच को आज स्नातक की उपाधि दी गई। समारोह के दौरान, MAHE के कुलपति डॉ. शरथ के. राव ने औपचारिक रूप से इन स्नातकों को मेडिकल की डिग्रियां प्रदान कीं, जो अब इस क्षेत्र के हेल्थकेयर इकोसिस्टम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस गरिमामयी समारोह में झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर धर्मशिला नारायणा अस्पताल ने जगाई आशा की किरण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 3 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल ने एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तथ्यों और आंकड़ों सहित तंबाकू सेवन के विनाशकारी प्रभावों को एक भावनात्मक और मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर हेड एंड नेक कैंसर से उबर चुके मरीजों ने अपने कैंसर से लड़ने के व्यक्तिगत अनुभव साझा किए, जिसमें उपचार के दौरान झेली गई शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों का वर्णन किया गया। उनकी दृढ़ता और जीवटता की कहानियों ने उपस्थित लोगों पर गहरा प्रभाव डाला और कई लोगों को अपने विकल्पों पर पुनर्विचार करने तथा तंबाकू छोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। तंबाकू सेवन लगभग 17 प्रकार के कैंसर का कारण बनता है। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण ‘पेशेंट जर्नी’ सत्र रहा, जिसमें सर्वाइवर्स ने कैंसर से अपनी लड़ाई, उपचार की पीड़ा और स्वस्थ होने की खुशी को ईमानदारी से साझा किया।  इस अवसर पर में विशेषज्ञ पैनल चर्चाओं का नेतृत्व अतुल श्रीवास्तव ...

सिंपल एनर्जी ने फंडिंग में जुटाए ₹250 करोड़

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 3 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता सिंपल एनर्जी ने अपनी सीरीज B फंडिंग राउंड को पूरा करते हुए ₹250 करोड़ जुटाए हैं, जिसमें डेब्ट और इक्विटी दोनों शामिल हैं। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व डॉ. अरोकीयास्वामी वेलुमणी के फैमिली ऑफिस ने किया, जिसमें सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ श्री सुहास राजकुमार और सह-संस्थापक एवं सीएफओ अंकित गुप्ता ने भी भाग लिया। डेब्ट पार्टनर्स HDFC बैंक और Capitar Ventures एवं अन्य NBFCs ने मिलकर ₹123 करोड़ का योगदान दिया। इस फंडिंग का अधिकांश हिस्सा उत्पादन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग और क्षमता विस्तार शामिल है। बाकी फंड्स का उपयोग सेल्स, मार्केटिंग और R&D में किया जाएगा, ताकि प्रोडक्ट रोडमैप और कस्टमर एक्सपीरियंस को और मजबूत किया जा सके। मैन्युफैक्चरिंग के स्तर पर, सिंपल एनर्जी की वर्तमान क्षमता 3000 यूनिट्स प्रति माह है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने अपनी बैटरी लाइन में निवेश किया है, जिसका असर अगस्त 2026...

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सिप्ला हेल्थ ने जागरूकता अभियान चलाया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 3 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सिप्ला हेल्थ लिमिटेड मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में जमीनी स्तर पर जांच एवं जागरूकता संबंधी पहलें संचालित कर रही है। इन पहलों के माध्यम से तंबाकू से संबंधित स्वास्थ्य जोखिमों से निपटने के लिए शीघ्र पहचान और समय पर हस्तक्षेप के महत्व को रेखांकित किया जा रहा है। भारत में तंबाकू का सेवन अब भी एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे इंडिया 2016-2017 के अनुसार, लगभग 26.7 करोड़ वयस्क, जो देश की कुल आबादी का 29% हैं, किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं। सिप्ला हेल्थ के ब्रांड हेल्थ ट्रैक से प्राप्त जानकारी दर्शाती है कि तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों का एक बड़ा वर्ग इसे छोड़ने की इच्छा तो व्यक्त करता है, लेकिन जागरूकता की कमी और उचित सहायता प्रणालियों तक पर्याप्त पहुंच न होने के कारण इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठा पाता। यह स्थिति इस अंतर को पाटने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।  इस पहल के तहत, सिप्...

दारा सिंह, आसाराम बापू और नारायण प्रेम सांईं की रिहाई के लिये दिया ज्ञापन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 3 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के हिन्दू संगठनों ने धर्मयात्रा निकालकर धर्मरक्षक श्री दारा सिंह जी, पूज्य आसाराम बापू और पूज्य नारायण प्रेम सांईं जी की रिहाई के लिये यमुना बाजार हनुमान मन्दिर में प्रार्थना की। इस अवसर पर भक्त जनों को सम्बोधित करते हुए दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने कहा कि कि आजीवन कारावास के कैदी को 7 साल की सजा के बाद छोड़ने का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 474 का भारत सरकार का कानून है। किन्तु नक्सली ईसाई आतंकवादियों और हिन्दुओं को ईसाई बनाने के खिलाफ लड़ रहे निर्दोष हिन्दू सन्त आसाराम बापू पर अत्याचार करके 13 साल से जेल में डाले हुए है। हिन्दुओं का धर्म भ्रष्ट करने वाले और पुरलिया में हवाई जहाज से हथियार गिरवाने वाले नक्सली ईसाई आंतकवादी अंग्रेज पादरी ग्राह्म स्टैंस का वध करने वाले धर्मरक्षक श्री दारा सिंह को 31 साल से जेल में डाले हुए है।  भक्त जनों को सम्बोधित करते हुए अटल जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बम बम महाराज ने कहा ह...