11 अक्टूबर से गूंजेगा प्रभु श्रीराम का जयघोष, कश्मीरी गेट में सजेगी 55वीं वर्ष की रामलीला
तिकोना पार्क में पारंपरिक रामलीला की तैयारियां तेज, बच्चों के साथ परिवारों के लिए आध्यात्मिक एवं संस्कारपूर्ण वातावरण देने का प्रयास शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 26 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री नवयुवक रामलीला कमेटी कश्मीरी गेट (पंजीकृत) इस वर्ष अपनी रामलीला के 55वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। रामलीला का भव्य मंचन आगामी 11 अक्टूबर से तिकोना पार्क, कश्मीरी गेट में किया जाएगा। रामलीला के आयोजन को लेकर कमेटी की ओर से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और मंच, सुरक्षा, व्यवस्था तथा दर्शकों की सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामलीला की तैयारियों और आयोजन से संबंधित जानकारी देते हुए श्री नवयुवक रामलीला कमेटी कश्मीरी गेट (पंजीकृत) के महासचिव, पूर्व मेयर एवं जत्थेदार सरदार अवतार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि कश्मीरी गेट की रामलीला अपनी पारंपरिक पहचान और मर्यादित स्वरूप के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि यहां रामलीला को केवल मनोरंजन के रूप में नह...