फिल्म ओह माय डॉग टैक्स-फ्री के साथ स्कूल में दिखाई जानी चाहिए : मेनका गांधी
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 30 जुलाई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही फिल्म ओह माय डॉग की रिलीज़ से पहले नई दिल्ली में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें पशु अधिकार कार्यकर्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक एवं निर्माता अमित राय के साथ अभिनेता राजेश कुमार और पवन मल्होत्रा भी मौजूद रहे। मेनका गांधी ने फिल्म में इंसानों और कुत्तों के बीच के भावनात्मक रिश्ते को बेहद संवेदनशील और दिल को छू लेने वाले अंदाज़ में प्रस्तुत किए जाने की सराहना की। उन्होंने फिल्म के दयालुता, करुणा और सहानुभूति के संदेश की भी खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा यह फिल्म बेहद शानदार है। मैंने जितनी भी फिल्में देखी हैं उनमें यह सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। इसकी कहानी को बहुत संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म हर स्कूल में दिखाई जानी चाहिए और इसे टैक्स-फ्री किया जाना चाहिए। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म ओह माय डॉग की टीम ने साझा किया कि...