संदेश

सितंबर 27, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के रामलीला जज ने दिल्ली एनसीआर की 60 रामलीला का अवलोकन किया, पुरस्कृत रामलीला का नाम की घोसना आज

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 28 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन तथा मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के दूसरे चरण के पांचवे दिन शनिवार 27 सितंबर 2025 तक रामलीला जजों ने दिल्ली एनसीआर की दूसरे चरण में आयी 60 रामलीलाओं का अवलोकन कर अपना सुझाव रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के मुख्य जज  महाराज संत त्रिलोचन दर्शन दास जी को दिया। इस खबर को लिखने तक रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के पुरस्कार जूरी उत्तम रामलीला के लिए मंथन कर रही थी। रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के पुरस्कार जूरी के मुख्य सदस्य रेहाना परवीन और श्री अशोक लालवानी ने बताया आज सुबह 11 बजे तक रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के परिणामों की घोसना किया जाएगा। और आज ही शाम से 2 अक्टूबर 2025 तक पुरस्कृत रामलीला के मंच पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

दौड़ने पर छाती में दर्द सामान्य और असामान्य दोनों की संभावना : डॉ समीर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 28 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दौड़ते समय छाती में दर्द एक सामान्य समस्या है लेकिन  हमेशा यह सामान्य नहीं होता इसलिए डॉक्टर से संपर्क करना भी आवश्यक है।यदि हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त रक्त नहीं मिलता या हृदय पर अचानक ज्यादा दबाव पड़ता है, तो दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द कभी-कभी हाथ, गर्दन या जबड़े तक फैल सकता है। ऐसे लक्षण एंजाइना या दिल का दौरा होने का संकेत भी हो सकते हैं।धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर और यूनिट हेड कार्डियोलॉजी डॉ समीर कुब्बा आगे बताते हैं कि हर छाती का दर्द हृदय से जुड़ा नहीं होता। कई बार दौड़ते समय छाती, कंधे या पसलियों की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ने से भी दर्द हो सकता है।सांस और फेफड़ों से जुड़ी समस्या फेफड़े भी छाती के दर्द का कारण हो सकते हैं। अस्थमा, ब्रोंकोस्पाज़्म या सांस की नली में संक्रमण होने पर दौड़ते समय छाती में जकड़न और दर्द हो सकता है। कुछ लोगों को सांस फूलने या खांसी के साथ भी यह समस्या होती है, खासकर ठंडी हवा या प्रदूषण में...

एसुस आरओजी ने क्रोमा दिल्ली में आरओजी शोडाउन का किया आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 28 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के अग्रणी गेमिंग ब्रांड, एसुस रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी), ने आज क्रोमा, ओडियन सीपी में – आरओजी शोडाउन – का आयोजन किया। यह आयोजन उन कार्यक्रमों की श्रृंखला में नवीनतम है, जिनका उद्देश्य कम्युनिटी की भागीदारी को मजबूत बनाना और प्रतिस्पर्धी ई-स्पोर्ट्स को युवा गेमर्स के लिए अधिक सुलभ बनाकर भारत में गेमिंग इकोसिस्टम का विस्तार करना है। इस संस्करण में वैलोरेंट (2v2 फॉर्मेट) शामिल था, जो युवा गेमर्स के बीच सबसे लोकप्रिय गेम में से एक है। टूर्नामेंट में 120 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए, 60 टीमों ने भाग लिया और लाइव दर्शकों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जमकर तालियाँ बजाईं, जिससे आयोजन स्थल पर एक रोमांचक माहौल बन गया। इस पहल के बारे में बात करते हुए, एसुस इंडिया के एलएफआर मैनेजर परेश कपाड़िया ने कहा आरओजी शोडाउन के माध्यम से, हम न केवल गेमिंग प्रेमियों को प्रतिस्पर्धा करने और अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्रदान कर रहे हैं, बल्कि भारत में ई-स्पोर्ट्स के ...

फोर्टिस गुरुग्राम ने उत्तर भारत में पहली एमआर-लिनैक की मदद से कैंसर के उपचार किया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 28 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफएमआरआई), गुरुग्राम ने आज इलेक्टा यूनिटी एमआर लिनैक सिस्टम उपलब्ध कराने की पहली वर्षगांठ मनायी। यह उत्तर भारत का पहला और देश में दूसरा एमआर लिनैक सिस्टमहै। सितंबर 2024 में लॉन्च, यह शानदार प्लेटफार्म रियल-टाइम 1.5Tएमआरआई इमेजिंग का मेल एडवांस रेडिएशन डिलीवरी से कराते हुए, प्रिसीजन (सटीक) ओंकोलॉजी के क्षेत्र में नए मानक रच रहा है। इस उपलब्धि के साथ ही, एफएमआरआई ने एशिया में उन चुनींदा अस्पताल समूहों (जिनमें जापान, हांगकांग और थाइलैंड के केंद्र भी शामिल हैं) के बीच अपनी साख को काफी मजबूत बना लिया है जो एमआर-निर्देशित रेडियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराने में सक्षम हैं। यह टेक्नोलॉजीडॉक्टरों को एक ही समय में ट्यूमर की जांच करने के साथ-साथ उसका उपचार करने में भी मदद करती है, और इस प्रकार उन अंगों के मामले में भी सटीकता सुनिश्चित करती है जो सांस लेने या पाचन प्रक्रिया के चलते हिलते-डुलते रहते हैं। इंस्टॉलेशन के बाद से अब तक, एफएमआरआई मे...

कायस्थ समाज का विश्व कायस्थ सम्मेलन 2025 नई दिल्ली में होगा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 28 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पंजीकृत 2150, नई दिल्ली) और चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (सीसीसीआई) ने आज घोषणा की कि विश्व कायस्थ सम्मेलन 2025 का आयोजन 23-24 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। सम्मेलन की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि यह यम द्वितीया (भाई दूज) के शुभ अवसर पर होगा, जिसे परंपरागत रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन कायस्थ समुदाय के लिए एकजुट होने और अपनी ताकत प्रदर्शित करने का एक ऐतिहासिक अवसर होगा। कायस्थ समुदाय की उत्पत्ति भगवान चित्रगुप्त से मानी जाती है, जिन्हें यमराज के खाताधारक के रूप में पूजा जाता है, जो मानव कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। सदियों से, कायस्थों ने प्रशासन, कूटनीति, शिक्षा, साहित्य और शासन में केंद्रीय भूमिका निभाई है—प्राचीन भारत के शाही दरबारों से लेकर आधुनिक नौकरशाही और न्यायपालिका तक। हालांकि इसे उच्च जातियों में वर्गीकृत किया...

लव कुश रामलीला में पूनम पांडे की जगह मेजर शालू वर्मा निभाएंगी मंदोदरी की भूमिका

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 28 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लालकिला मैदान में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अभिनेत्री पूनम पांडे की जगह अब  मेजर शालू वर्मा मंदोदरी का किरदार निभाएंगी। रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार और महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि पूनम पांडे ने समिति के आमंत्रण पर मंदोदरी की भूमिका निभाने के लिए सहमति दी थी, लेकिन उनके नाम की घोषणा के बाद विभिन्न संस्थानों और समाज के वर्गों से आपत्तियां सामने आईं। समिति का मानना है कि इससे रामलीला के मूल उद्देश्य—प्रभु श्रीराम का संदेश समाज तक पहुँचाना—में बाधा उत्पन्न हो सकती थी। गहन विचार-विमर्श के बाद समिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि इस बार मंदोदरी की भूमिका मेजर शालू वर्मा को दी जाए। अर्जुन कुमार ने कहा इस वर्ष हमारी रामलीला भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित है। इसी कारण हमने निर्णय लिया कि सेना से जुड़े कलाकारों को प्रमुख भूमिकाएं दी जाएं। मंदोदरी की भूमिका मेजर शालू वर्मा निभाएंगी। उनके अलावा भी...

ओटोबॉक भारत में पहली वर्ल्‍ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आधिकारिक टेक्निकल सर्विस प्रोवाइडर बना

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 28 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ओटोबॉक 12वें वर्ल्‍ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए आधिकारिक टेक्निकल सर्विस प्रोवाइडर है। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का आयोजन भारत में पहली बार 27 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2025 तक नई दिल्ली में होगा। इस प्रमुख चैंपियनशिप में 20 से अधिक देशों के 1,000 से ज्यादा एथलीट 186 पदक स्पर्धाओं में भाग लेंगे, जो इस आयोजन के इतिहास में सबसे बड़ा जमावड़ा है। 1988 से अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के साथ 26 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, ओटोबॉक खेलों के दौरान एथलीटों के कृत्रिम अंग (प्रोस्‍थेटिक्‍स), ऑर्थोटिक्स, और व्हीलचेयर को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बनाए रखने के लिए ऑन-साइट तकनीकी सेवाएं प्रदान करेगा। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन जानेमाने अतिथियों की उपस्थिति में हुआ, जिसमें डॉ. मनसुख एल. मंडाविया, माननीय केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री (मुख्य अतिथि), श्रीमती रक्षा निखिल खड़से, माननीय केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (विशेष अतिथि), श्रीमती रेखा गुप्ता, माननीय मुख्यमंत्री, दिल...