संदेश

मई 6, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

WFADS एशियन चैंपियनशिप कप 2026 नई दिल्ली में 8 मई, 2026 से होगा

चित्र
एशिया ट्रेनिंग और इंडिया का नेशनल्स सिलेक्शन कैंप रूस और यूरोप के वर्ल्ड चैंपियंस के साथ एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल और एक्रो स्विंग शुरू करेगा। शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 7 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  एशिया में डांस स्पोर्ट के विकास के लिए एक अहम पल में, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्रोबैटिक डांसेस एंड डांस स्पोर्ट्स (WFADS), नेशनल फेडरेशन ऑफ एक्रोबैटिक्स एंड डांस स्पोर्ट इंडिया (NFADI) के साथ मिलकर, भारत में WFADS एशियन चैंपियनशिप कप 2026 होस्ट करने के लिए तैयार है। यह नई पहल एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल और एक्रो स्विंग को बड़े पैमाने पर शुरू करने की निशानी है, जो हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट को एक डायनामिक और कॉम्पिटिटिव फॉर्मेट में कलात्मक एक्सप्रेशन के साथ मिलाता है। इस इवेंट से पहले एशिया ट्रेनिंग और इंडिया का नेशनल्स सिलेक्शन कैंप होगा, जो 4 से 7 मई, 2026 तक मंथन जिम्नास्टिक्स एकेडमी, छतरपुर, नई दिल्ली में होगा। इस कैंप में स्वेतलाना गैवरिलोवा और एलेक्सी गैवरिलोव, ओल्गा स्बिटनेवा और इवान युडिन, इगोर विंकोविक और एलेक्स डेली जैसे इंटरनेशनल लेवल प...

भाजपा की बंगाल एवं असम की जीत पर पारूल सिंह ने बी.एल.संतोष कोदिया बधाई

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 7 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली राज्य पैरा ओलंपिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती पारूल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनावों में मिली प्रचंड जीत पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पारूल सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शी नीतियों और जनता के प्रति समर्पित सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर भाजपा की विकासोन्मुखी सोच, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर अपना भरोसा जताया है। पारूल सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में मिली यह सफलता भारतीय जनता पार्टी के निरंतर जनसंपर्क, संगठन की मजबूती और जनता के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा आने वाले समय में भी राष्ट्रहित, जनकल्याण और समावेशी विकास के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने बी. एल. संतोष को शुभकामनाए...

गौतमबुद्ध नगर में विकास की असली कमान किसके हाथ में?

चित्र
गति तो है, लेकिन क्या दिशा भी उतनी ही स्पष्ट है? शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 7 मई 2026,   योगेश जगतरामका  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। गौतम बुद्ध नगर आज देश के सबसे तेज़ी से विकसित होते जिला और औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है। ऊंची इमारतें, चौड़ी सड़कों का जाल, मेट्रो कनेक्टिविटी और लगातार आता निवेश इस क्षेत्र को विकास का एक मॉडल बनाते हैं। लेकिन इस तेज़ रफ्तार के बीच एक महत्वपूर्ण सवाल उभरता है क्या इस विकास की दिशा भी उतनी ही स्पष्ट और संतुलित है, जितनी इसकी गति? पिछले कुछ समय में हमने विकास की ज़मीनी सच्चाई और श्रम व्यवस्था की चुनौतियों को समझने की कोशिश की है। इन्हीं पहलुओं के बीच अब एक और महत्वपूर्ण प्रश्न सामने आता है इस पूरे सिस्टम की असली कमान किसके हाथ में है, और उससे भी अधिक महत्वपूर्ण, उसके साथ जवाबदेही किसकी तय होती है? किसी भी क्षेत्र के विकास में कई पक्ष शामिल होते हैं बिल्डर, खरीदार, श्रमिक और सबसे महत्वपूर्ण, प्राधिकरण। प्राधिकरण केवल भूमि आवंटन करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि वह पूरे सिस्टम का नियंता है। परि...