बल्लभगढ़ की श्रमिक आपूर्ति करने वाली कंपनियों पर करोड़ों के PF, ESI एवं GST घोटाले के आरोप
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 9 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), बल्लभगढ़/फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र में श्रमिक आपूर्ति का कार्य करने वाले तथाकथित बालाजी ग्रुप से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के संचालकों पर श्रमिकों के PF, ESI एवं GST में बड़े स्तर पर अनियमितताओं और घोटालों के गंभीर आरोप सामने आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री योगेश कुमार निवासी फरीदाबाद, श्री दीपांशु कुमार पुत्र श्री योगेश कुमार, श्री मनोज गुलाटी पुत्र श्री कृष्ण गोपाल गुलाटी निवासी बल्लभगढ़ तथा श्री मोहन सिंह पटवाल पुत्र श्री उम्मेद सिंह पटवाल द्वारा संचालित कंपनियां बालाजी रिक्रूटमेंट सर्विसेज, बालाजी मैनपावर रिक्रूटमेंट प्राइवेट लिमिटेड, बालाजी एसोसिएट्स, बालाजी इंडस्ट्रियल सर्विसेज एवं बालाजी इंडस्ट्रियल मैनपावर प्राइवेट लिमिटेड जैसी विभिन्न निर्माण सामग्री बनाने वाली कंपनियों में श्रमिक आपूर्ति का कार्य करती हैं। सूत्रों एवं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोप है कि उक्त कंपनियां श्रमिकों का PF एवं ESI नियमित रूप से जमा नहीं करतीं तथा मजदूरों के अधिकारों से जुड़े धन का ...