संदेश

जून 26, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म समीक्षा : वेलकम टू द जंगल

चित्र
हंसी, रोमांच और सितारों का महाकुंभ शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 27 जून 2026,   फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म वेलकम टू द जंगल वीरवार 25 जुलाई 2026 को विशेष प्रेस शो डिलाइट डायमंड, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी खासियत इसकी 30 से अधिक विशाल मल्टीस्टार कास्ट है। इसमें प्रमुख कलाकार हैं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलिन फर्नॅंडेज़, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, फरीदा जलाल, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, ज़ाकिर हुसैन, दलेर मेहँदी, मीका सिंह फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसका निर्माण फ़िरोज़ ए. नदिअड्वाला ने किया है। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ प्रमाण पत्र दिया गया है। इसका अर्थ है कि 16 वर्ष से कम आयु के दर्शकों को अभिभावकों की निगरानी में फिल्म देखने की सलाह दी जाती...

योगी आदित्यनाथ ने अक्षय पात्र की अत्याधुनिक रसोई का किया उद्घाटन

चित्र
प्रतिदिन एक लाख भोजन तैयार करने में सक्षम,  रसोई से पीएम पोषण योजना के तहत हजारों बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 27 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अक्षय पात्र फाउंडेशन की अत्याधुनिक केंद्रीकृत रसोई का उद्घाटन किया। प्रतिदिन एक लाख भोजन तैयार करने की क्षमता वाली यह रसोई पीएम पोषण योजना के तहत सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएगी। अक्षय पात्र फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व सह-संस्थापक एवं उपाध्यक्ष श्री चंचलपति दास तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी श्री भरतर्षभ दास ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना कुपोषण के खिलाफ सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता का आधार उसकी स्वच्छता है और अक्षय पात्र की यह रसोई आधुनिक तकनीक, उच्च स्वच्छता मानकों तथा कुशल वितरण व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस ...

नीरू शर्मा की पहली फिल्म ‘बांद्रा बॉय फिल्म समारोहों की दौड़ में

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 27 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मनोरंजन पत्रकारिता में दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद नीरू शर्मा अब फिल्म लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुकी हैं। उनकी पहली फिल्म ‘बांद्रा बॉय’ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों की प्रतियोगिता श्रेणी में भेजा गया है। वर्षों तक फिल्म और टेलीविजन उद्योग को करीब से कवर करने के बाद नीरू शर्मा ने फिल्म निर्माण की ओर रुख किया। उन्होंने सुभाष घई के प्रतिष्ठित संस्थान व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल से निर्देशन का प्रशिक्षण प्राप्त किया और वह संस्थान की पूर्व छात्रा (Alumna) भी हैं। निर्देशन के साथ-साथ नीरू शर्मा का संबंध लंबे समय से लेखन से भी रहा है। वह स्क्रीनराइटिंग में डिप्लोमा धारक हैं और वर्ष 2015 से लेखन कर रही हैं। अपने प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने वरिष्ठ अभिनेता बोमन ईरानी तथा चर्चित पटकथा लेखकों अंजुम राजाबली और मयूर पुरी जैसे नामों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इससे उन्हें पटकथा संरचना, चरित्र निर्माण और सिनेमाई कहानी कहने की बारीकि...

फिल्म आवारापन 2 में फिर लौटेगा संगीत का जादू, मिथून और सईद कादरी करेंगे कमाल

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 27 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  बॉलीवुड की चर्चित फिल्म आवारापन 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। निर्माता ने पुष्टि की है कि फिल्म के संगीत के लिए एक बार फिर सुपरहिट जोड़ी संगीतकार और गीतकार साथ काम करेंगे। फिल्म में दर्शकों को पुराने लोकप्रिय गीत तोह फिर आओ और तेरा मेरा रिश्ता के नए वर्ज़न सुनने को मिलेंगे वहीं एक बिल्कुल नया गाना भी तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं जबकि इसमें मुख्य भूमिकाओं में और नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। निर्माता विशेश भट्ट के अनुसार, फिल्म की संगीत पहचान तलाशते समय उन्हें बार-बार मिथून और सईद कादरी का ही ख्याल आया। उन्होंने कहा कि इन दोनों का संगीत भावनाओं की गहराई को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है और यही इस फिल्म की जरूरत भी है। गीतकार सईद कादरी ने भी फिल्म से अपने खास भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार के गानों में दर्शकों को सच्चे एहसास और गहराई महसूस होगी। वहीं मिथून ने कहा कि उनकी टीम की केमिस...

हम आदिवासी हैं, वनवासी नहीं : आदिवासी प्रतिनिधियों

चित्र
आदिवासी प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अलग धर्म कोड समेत 21 मांगों पर हस्तक्षेप की अपील की देश के 10 राज्यों के प्रतिनिधियों ने जनगणना में अलग धर्म कोड, संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा और आदिवासी पहचान की मान्यता सहित 21 मांगें रखीं शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 27 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देशभर के आदिवासी संगठनों और समुदायों के राष्ट्रीय महासंघ डेमोक्रेटिक असेंबली ऑफ रिप्रेजेंटेटिव बॉडी फॉर आदिवासी राइट्स (DARBAR) ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आदिवासी समुदायों की पहचान, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की। इस दौरान संगठन ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 21 सूत्रीय मांगपत्र सार्वजनिक किया, जिसमें आदिवासी पहचान, संस्कृति, पारंपरिक विरासत और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक संवैधानिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक कदम उठाने की मांग की गई है। प्रेस वार्ता का नेतृत्व वरिष्ठ आदिवासी नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJS...

यामाहा म्यूज़िक इंडिया ने ARIUS YDP-166 और YDP-146 किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 27 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  यामाहा म्यूज़िक इंडिया ने भारत में ARIUS YDP-166 और ARIUS YDP-146 डिजिटल पियानो के लॉन्च की घोषणा की है। छात्रों और संगीत प्रेमियों के लिए डिज़ाइन की गई ARIUS सीरीज़, यामाहा के मशहूर अकूस्टिक पियानो के साउंड और टच को डिजिटल फीचर्स के साथ जोड़ती है, जो सीखने और अभ्यास को बेहतर बनाते हैं। । यामाहा की प्रसिद्ध पियानो टेक्नोलॉजी को आकर्षक कैबिनेट डिज़ाइन के साथ मिलाकर, यह सीरीज़ प्लेयर्स को अकूस्टिक इंस्ट्रूमेंट की जगह और रखरखाव की ज़रूरतों के बिना कॉन्सर्ट ग्रैंड पियानो का अनुभव प्रदान करती है। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए. रयोजी मरुयामा सेल्स यूनिट हेड यामाहा म्यूजिक इंडिया ने कहा पिछले कुछ वर्षों में हमने भारतीय परिवारों, छात्रों और संगीत प्रेमियों के बीच पियानो सीखने और बजाने में बढ़ती रुचि देखी है। ARIUS YDP-166 और YDP-146 को पेश करने का हमारा उद्देश्य यामाहा पियानो बजाने के अनुभव को और अधिक सुलभ बनाना है। हम ऐसे इंस्ट्रूमेंट्स उपलब्ध करा रहे हैं, जो असली टच, साउंड और प...