संदेश

जून 11, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिमला में 23 जून से पर्यावरण संरक्षण के लिए बनेगी विशाल मानव श्रृंखला

चित्र
क्लीन हिल्स ग्रीन हिल्स मुहिम का होगा आगाज़ शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 11 जून 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), शिमला। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों को प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए आगामी 23 जून 2026 से शिमला में एक भव्य पर्यावरण संरक्षण मुहिम Clean Hills Green Hills का आधिकारिक शुभारंभ होने जा रहा है। इस अनूठी मुहिम की शुरुआत एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर की जाएगी। यह पूरा अभियान नेशनल ह्युमन वेलफेयर काउन्सिल द्वारा एमिन्टास मीडिया वर्क्स एलएलपी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत चलाया जा रहा है। ​काउन्सिल द्वारा पिछले कई दिनों से स्थानीय लोगों और पर्यटकों से पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने और स्वच्छता अपनाने की निरंतर अपील की जा रही है। इस अभियान के शुभारंभ का मुख्य आकर्षण शिमला में बनने वाली एक विशाल मानव श्रृंखला होगी। इसमें किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि समाज के हर तबके की भागीदारी देखने को मिलेगी। आयोजन में स्थानीय नागरिकों, दूर-दराज से आए पर्यटकों, सामाजिक संगठनों, स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थियों सहित भारी संख...