रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के दूसरे चरण में 15 रामलीला का रामलीला जजों ने किया अवलोकन
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 24 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) और सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन तथा मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के दूसरे चरण के पहले दिन मंगलवार को हिंदू पर्व समारोह समिति रोहिणी, रोहिणी धार्मिक सभा पंजीकृत, राम श्याम मित्र मंडल धार्मिक समिति सहित 15 रामलीला का वरिष्ठ पत्रकारों ने रामलीला जज बनकर रामलीला का अवलोकन कर रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के मुख्य जज महाराज संत त्रिलोचन दर्शन दास जी को अपना सुझाव भेजा है उसी आधार पर उत्तम मंचन करने वाली रामलीला को रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के पुरस्कार से सम्मान किया जायेगा। रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के पुरस्कार हेतु दिल्ली-एनसीआर की 172 रामलीला ने आवेदन किया था जिसे पहले दिन सोमवार को 172 पत्रकार एक साथ 172 रामलीला में अपने परिवार के साथ रामलीला जज बनकर रामलीला का अवलोकन कर अपना सुझाव रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 2025 के मुख्य जज महाराज संत त्रिलोचन दर्शन दास जी को दिया था। रिफ्रैश दशहरा पुरस्कार 202...