40-मिनट के नवजात की फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में किया मिनीमॅली इन्वेसिव कार्डियाक सर्जरी
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 मार्च 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। यह एक परिवार के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की तरह था – जिसमें प्रेग्नेंसी पर अनिश्चितताओं और आशंकाओं के काले बादल मंडराते रहे, लेकिन अंततः दृढ़ता, सटीक उपचार और मानवीय साहस की जीत हुई। जन्म के मात्र 40 मिनट बाद ही, जब इस नवजात को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला लाया गया तो वह जिंदगी की जंग लड़ रहा था। उसका नन्हा-सा हृदय तरल पदार्थ से घिरा था और मुश्किल से काम कर पा रहा था – यह जन्मजात हृदय रोग का लक्षण था। इस नवजात के पेरेंट्स चिंता और डर के साथ इससे पहले 30 सप्ताह की प्रेग्नेंसी में भी फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला आए थे क्योंकि उन्हें शहर के ही एक अन्य अस्पताल ने भ्रूण की अल्ट्रासाउंड जांच के बाद बताया था कि इस अजन्मे शिशु का एक हार्ट वाल्व खतरनाक रूप से संकरा है। इसके अलावा, जांच में उसके हृदय की मांसपेशियां भी काफी कमजोर पायी गई थीं तथा हृदय के आसपास तरल पदार्थ का जमाव भी था और ये सभी स्थतियां काफी गंभीर चुनौतियां बन सकती हैं। नवजात की जोखिमपूर्ण अवस्था के बावजूद, डॉ नीर...