देवसा ज्वेलरी ने नोएडा में खोला दूसरा आउटलेट
हुमा कुरैशी ने सेक्टर-18 में किया उद्घाटन, NCR में तेजी से विस्तार की तैयारी शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 18 सितम्बर 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। 100 प्रतिशत हॉलमार्क ज्वेलरी और TRUE 0% मेकिंग चार्जेज के लिए चर्चित देवसा ज्वेलरी ने नोएडा सेक्टर-18 में अपने दूसरे आउटलेट का शुभारंभ किया। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की मौजूदगी में हुए भव्य उद्घाटन के साथ ब्रांड ने दिल्ली-NCR में अपने विस्तार को नई गति दी है। देवसा ज्वेलरी ने इसी वर्ष मार्च में करोल बाग में अपना पहला आउटलेट शुरू किया था। अब अक्टूबर में पीतमपुरा में नया स्टोर खोलने की तैयारी है, जिसके बाद NCR में तीन और आउटलेट प्रस्तावित हैं। कंपनी के फाउंडर एवं डायरेक्टर विकास गग ने कहा कि ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को पारदर्शी कीमत और शुद्धता का भरोसा देना देवसा का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि ब्रांड न्यूनतम मार्जिन मॉडल के माध्यम से 22 कैरेट हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी और गोल्ड कॉइन्स पर TRUE 0% मेकिंग चार्जेज की पेशकश कर रहा है। ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर ग्राहकों के लिए ...