कीर्ति आडवाणी बनीं सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) की संयुक्त सचिव

समाज सेवा, एकता और कल्याण के लिए सक्रिय योगदान को देखते हुए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 18 सितम्बर 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सिंधी समाज की सेवा, सहयोग एवं सामाजिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने वाली कीर्ति आडवाणी को सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) का (संयुक्त सचिव) मनोनीत किया गया है। उनकी सामाजिक निष्ठा, समर्पण, सेवाभाव एवं सकारात्मक सोच को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कीर्ति आडवाणी लंबे समय से सिंधी समाज से जुड़ी विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाती रही हैं। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता तथा समाज को एकजुट करने के प्रयासों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि कीर्ति आडवाणी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे समाज की एकता, प्रगति एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते हुए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उनकी नियुक्ति पर सिंधी समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल