संदेश

अप्रैल 3, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संस्था राकीतू परिषद द्वारा सैकड़ों लोगों को किया गया भोजन वितरण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 4 अप्रैल 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राकितू परिषद द्वारा हर महीने के अंतिम तारीख को गरीब, असहाय, वृद्ध, अनाथ , विधवा महिलाओं एवं बच्चों को भोजन कराया जाता है । राकितू परिषद के डायरेक्टर डॉ पी राकेश का कहना है कि इस तरह के नेक कार्य करने से मन को शान्ति एवं समाज को एक अच्छा संदेश मिलता है। उनके इस कार्य के लिए उन्हें कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। राकितू परिषद के सह डायरेक्टर श्रीमती रितु पाण्डेय भी मौके पे मौजूद रही एवं वहां मौजूद बच्चों की समस्या को सुनी जिनमें बच्चों ने उनसे पेंसिल , बैग,पेन सहित विभिन्न प्रकार की जरूरत की सामान की लिस्ट दी। इस मौके पर श्री मुकेश कुमार, नागमणि तिवारी , सोमेश मालविया, महेंद्र रघु कुमार, जालंधर पंडित, स्वाती  सहित विभिन्न राज्यों से आए सभी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7, सेक्टर-82 में स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए द्वारा कैंप

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 4 अप्रैल 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुधा नगर। ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7, सेक्टर-82 में स्मार्ट मीटर से जुड़ी लगातार समस्याओं के समाधान हेतु आरडब्ल्यूए द्वारा एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में स्मार्ट मीटर से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और उन्हें नोट किया, लेकिन मौके पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि स्मार्ट मीटर आम लोगों के लिए “गले का फंदा” बन गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि फ्लैट नंबर 1/1 में पिछले तीन दिनों से बिजली कटी हुई है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों वाले परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा फ्लैट नंबर 18/10, 4/4, 12/1, 28/12 सहित कई अन्य फ्लैटों में भी पर्याप्त राशि जमा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ फ्लैटों में एक ही स्थान पर दो-दो मीटर लगा दिए गए हैं, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। स्मार्ट मीटर लगाने ...

Škoda Auto India ने Q1 2026 में अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री दर्ज

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 4 अप्रैल 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। Škoda Auto India  ने 2026 में भी अपनी मजबूत विकास गति को जारी रखते हुए Q1 (जनवरी–मार्च) में 20,028 यूनिट्स की बिक्री के साथ अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री दर्ज की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में बेची गई 17,138 कारों की तुलना में 17% की वृद्धि दर्शाता है। 2025 के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद, Škoda Auto India ने अपनी विकास गति को बनाए रखा है और लगातार नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है, जिससे भारतीय बाजार में इसकी पकड़ और मजबूत हो रही है। Škoda Auto India के प्रदर्शन को Škoda Kylaq की मजबूत और लगातार मांग ने प्रमुख रूप से आगे बढ़ाया है, जिसने हाल ही में 50,000 बिक्री का आंकड़ा पार किया है। इसके साथ ही नए Škoda Kushaq की शुरुआत, Škoda Slavia का स्थिर योगदान, और प्रीमियम SUV सेगमेंट में Škoda Kodiaq की निरंतर मांग ने भी इस वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, Ashish Gupta, ब्रांड डायरेक्टर, Škoda Auto India ने कहा, “2026 में अपनी अ...

डे-नाइट ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आज़मी स्पोर्ट्स क्लब ने मारी बाज़ी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 4 अप्रैल 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  पुणे। कुदुलवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब और शिवप्रसाद बहुउद्देशीय संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 27 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक ‘डे-नाइट ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और टीमों ने भाग लेकर खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद दिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह अत्यंत गरिमामय रहा, जिसमें डॉ. संदीप भाजीभाकरे, इरफ़ानभाई सय्यद, सचिन पानमंद, निलेश नेवाले, विट्ठल सालुंखे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें खान स्पोर्ट्स क्लब, रहमानी स्पोर्ट्स क्लब, आज़मी स्पोर्ट्स क्लब, शाह स्पोर्ट्स क्लब, गुप्ता स्पोर्ट्स क्लब, एबीके फाइटर्स, चौधरी स्पोर्ट्स क्लब और स्टार स्पोर्ट्स क्लब शामिल थीं। सभी टीमों के बीच हुए मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रति...

विधानसभा चुनाव 2026 की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का मतदाता जागरूकता अभियान तेज

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 4 अप्रैल 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मतदाता जागरूकता अभियान को गति दी है। संगठन गांवों, कस्बों और शहरों में लोगों से सीधे संपर्क कर उन्हें मतदान के महत्व के बारे में जागरूक कर रहा है। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोकतंत्र में भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं। अभियान के संचालन के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाई गई है, जो योजना, समन्वय और क्रियान्वयन की निगरानी कर रही है। यह टीम विभिन्न राज्यों में चल रही गतिविधियों का मूल्यांकन कर आवश्यक सुधार भी सुनिश्चित कर रही है, जिससे अभियान व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ सके। केंद्रीय और राज्य स्तरीय टीमों के बीच समन्वय इस अभियान की प्रमुख विशेषता है। राज्य इकाइयां स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं, जबकि केंद्रीय टीम समय-समय पर दौरा कर दिशा-निर्देश दे रही है। इससे अभियान में एकरूपता बनी हुई है।  संगठन ने अलग-अलग राज्यों ...