अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संस्था राकीतू परिषद द्वारा सैकड़ों लोगों को किया गया भोजन वितरण
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 4 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। राकितू परिषद द्वारा हर महीने के अंतिम तारीख को गरीब, असहाय, वृद्ध, अनाथ , विधवा महिलाओं एवं बच्चों को भोजन कराया जाता है । राकितू परिषद के डायरेक्टर डॉ पी राकेश का कहना है कि इस तरह के नेक कार्य करने से मन को शान्ति एवं समाज को एक अच्छा संदेश मिलता है। उनके इस कार्य के लिए उन्हें कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। राकितू परिषद के सह डायरेक्टर श्रीमती रितु पाण्डेय भी मौके पे मौजूद रही एवं वहां मौजूद बच्चों की समस्या को सुनी जिनमें बच्चों ने उनसे पेंसिल , बैग,पेन सहित विभिन्न प्रकार की जरूरत की सामान की लिस्ट दी। इस मौके पर श्री मुकेश कुमार, नागमणि तिवारी , सोमेश मालविया, महेंद्र रघु कुमार, जालंधर पंडित, स्वाती सहित विभिन्न राज्यों से आए सभी कार्यकर्ता मौजूद रहें।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें