संदेश

मार्च 20, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुन्दरकाण्ड पाठ एवं वरिष्ठजनों का सम्मान भारतीय पर्व आयोजन समिति, नोएडा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 प्रारम्भ होने की पूर्व संध्या पर अग्रवाल मित्र मंडल, नोएडा के सहयोग से महाराजा अग्रसेन भवन में सुन्दरकाण्ड पाठ तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  श्री गिरिराज सेवा समिति के श्री हरीश बंसल कैलाशी एवं साथियों द्बारा भावमय सुन्दरकाण्ड का गायन किया गया। श्री हनुमान जी की सिन्दूर लगाने वाली झांकी सभी को बहुत आर्कषक लगी सुंदरकांड पाठ के उपरांत तिथि पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अतिथियों श्रीमती विमला बाथम पूर्व विधायक तथा पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश तथा कैप्टन विकास गुप्ता अध्यक्ष क़ृषि विकास संस्थान उत्तर प्रदेश को संस्था के संरक्षक सुधीर मित्तल ने सम्मानित किया इसके उपरांत  समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु के...

Carry On Jatta 4 का पहला टीज़र हुआ रिलीज

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म Carry On Jatta 4 के निर्माताओं ने आज इसका बहुप्रतीक्षित पहला टीज़र जारी कर दिया है जो दुनियाभर के पंजाबी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक खास पल है। इस फिल्म में जसविंदर भल्ला, गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों, करमजीत अनमोल, शिंदा ग्रेवाल, जैस्मिन बाजवा और स्वीटाज बरार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। स टीज़र की सबसे खास बात है दिवंगत कॉमेडी के दिग्गज जसविंदर भल्ला को दी गई एक भावुक और अनोखी श्रद्धांजलि। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और यादगार अभिनय के लिए जाने जाने वाले भल्ला आज भी पंजाबी मनोरंजन जगत के सबसे प्रिय कलाकारों में से एक हैं। हालांकि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उनका निधन हो चुका था, लेकिन एडवांस VFX और CG तकनीक की मदद से उनका किरदार दोबारा जीवंत किया गया है। इस प्रक्रिया में करीब छह महीने का समय लगा, जिसमें उनकी एक पुरानी फिल्म की फुटेज को सावधानीपूर्वक स्कैन कर एक प्रामाणिक और सम्मानजनक प्रस्तुति तैयार की गई। यह पल इसलिए भी ऐतिहासिक माना ज...

जॉनसन एंड जॉनसन ने इंडिया डिफेक्ट्स टू डिफीट अभियान का दूसरा फेज़ किया शुरू

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुंबई। जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) इंडिया ने अपने देशव्यापी रोग जागरुकता कार्यक्रम, ‘इंडिया डिटेक्ट्स टू डिफीट’ का दूसरा फेज़ शुरू किया। इसका उद्देश्य खासकर भारत की वंचित आबादी के बीच लंग कैंसर की समय पर पहचान और निदान सुनिश्चित करना है, ताकि इलाज के बेहतर नतीजे मिल सकें। अपने पहले फेज़ में भारत के सबसे लोकप्रिय स्टोरीटैलर, अमर चित्र कथा के सहयोग से स्थापित मजबूत बुनियाद को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम के फेज़ 2 में 5 क्षेत्रीय भाषाओं, हिंदी, कन्नड़, तमिल, मलयालम और तेलुगू में विशेष बुकलेट प्रिंट और डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध कराई जा रही है। व्यापक पहुँच और उपलब्धता के लिए ये बुकलेट पूरे देश में चुनिंदा हैल्थकेयर प्रोवाईडर (एचसीपी) क्लिनिक्स या क्यूआर कोड द्वारा प्राप्त की जा सकती हैं। यह अभियान कितना जरूरी है, इसका अनुमान देश से मिले चौंकाने वाले आँकड़ों से मिल जाता है। भारत में लंग कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साल 2015 में जहाँ देश में लंग कैंसर के 63,708 मामले दर्ज हुए थे, वहीं साल...

ICMAI ने राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026 का हुआ समापन किया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के कॉस्ट अकाउंटेंट्स संस्थान (ICMAI) ने नई दिल्ली में आयोजित ‘राइज़ इंडिया लीडरशिप समिट 2026’ का सफल समापन करते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स (CMA) की भूमिका पर एक स्पष्ट और ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया। समिट में नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत और वित्त क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने भाग लिया और भारत की आर्थिक प्रगति में रणनीतिक नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया। कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत इस वैधानिक संस्थान ने स्पष्ट किया कि समिट का मुख्य फोकस संस्थानों और उद्योग के बीच मौजूद अंतर को कम करना, वैल्यू क्रिएशन को गति देना और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) को मजबूत करना रहा, ताकि भारत को एक विकसित अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने की प्रक्रिया को तेज किया जा सके। शांग्री-ला इरोस में आयोजित इस समिट का विषय था स्ट्रैटेजिक लीडरशिप फॉर ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर सीएमएज़ ऐज़ आर्किटेक्ट्स ऑफ वैल्यू क्रिए...