मीडिया प्रेस क्लब ने अति विशिष्ट सदस्यता किया प्रदान
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 31 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मीडिया प्रेस क्लब एवं सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा, सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के सहयोग से मीडिया प्रेस क्लब के सदस्य समाचार-पत्र सिंधी संसार (सिंधी समाज का प्रमुख पाक्षिक विशेषांक) द्वारा अपने स्थायी पाठकों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रेस क्लब ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति विशिष्ट योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तित्वों जत्थेदार डॉ.अवतार सिंह (पूर्व महापौर, उत्तरी दिल्ली नगर निगम), श्री गोविन्द दत्ता दासा (क्लस्टर हेड, दिल्ली-एनसीआर एवं जम्मू-कश्मीर, सदस्य, नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल, द अक्षय पात्रा फाउंडेशन, नई दिल्ली), प्लास्टिक रीसाइक्लिंग के पितामह एवं AVRO इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री सुशील अग्रवाल तथा बैंकरमैन एवं वायु विशेषज्ञ मेजर जनरल डॉ. श्री पाल (वीएसएम, सेवानिवृत्त) को अति विशिष्ट सदस्यता प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिंधी संसार के प्रधान सम्पादक श्री अशोक...