संदेश

नवंबर 12, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पत्नी के बिना मुख्य यजमान बनेंगे राजा भैया, क्या पूर्ण होगा धार्मिक अनुष्ठान?

चित्र
शैलेन्द्र योगिराज सरकार की शास्त्रीय टिप्पणी से गरमाई चर्चा राजा भैया और उनकी पत्नी को फिर एक करने के लिए भी किया धार्मिक अनुष्ठान, बोले तलाक का फैसला नहीं होने तक पत्नी ही धर्मपत्नी शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 नवंबर 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चित नाम रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के आगामी धार्मिक आयोजन को लेकर इन दिनों कुंडा से लेकर प्रतापगढ़ और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। बेंती में आयोजित होने वाली कथा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व्यासपीठ से कथा का वाचन करेंगे, जबकि राजा भैया मुख्य यजमान की भूमिका में रहेंगे। लेकिन राजा भैया के वैवाहिक जीवन से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण एक नया सवाल उठ रहा है कि क्या पत्नी की अनुपस्थिति में मुख्य यजमान के रूप में बैठकर किया गया धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण फलदायी होगा? इस संवेदनशील विषय पर धार्मिक एवं शास्त्रीय दृष्टिकोण से अपनी बेबाक राय रखते हुए शैलेन्द्र योगिराज सरकार एक बार फिर चर...

तनाव भरी जिंदगी में कैसे बनाए रखें सकारात्मकता?

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 नवंबर 2026,  वान्या आर्या, आध्यात्मिक एवं हीलिंग विशेषज्ञ,   ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियाँ, आर्थिक चिंताएँ और भविष्य की अनिश्चितता हमारे मन को तनावग्रस्त बना देती हैं। कई बार सब कुछ ठीक दिखाई देने के बावजूद व्यक्ति भीतर से बेचैनी, थकान और नकारात्मकता महसूस करता है। ऐसे में सकारात्मक रहना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की एक महत्वपूर्ण कला है। 1. दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों से करें : सुबह उठते ही मोबाइल और सोशल मीडिया देखने के बजाय कुछ मिनट स्वयं के साथ बिताएँ। गहरी साँस लें और मन में दोहराएँ मैं शांत हूँ, मैं सक्षम हूँ और आज अपने जीवन में अच्छे बदलाव लाने के लिए तैयार हूँ। 2. ध्यान और प्राणायाम को बनाएँ दिनचर्या का हिस्सा : प्रतिदिन 10 से 15 मिनट ध्यान करें। शांत स्थान पर बैठकर अपनी साँसों पर ध्यान केंद्रित करें।  3. हर परिस्थिति में कृतज्ञता का भाव रखें : कृतज्ञता का यह अभ्यास जीवन की कमिय...

मेल्विन विलियम्स की पुस्तक अ कम्प्लीट गाइड टू न्यूज़ एंड न्यूज़ रिपोर्टिंग का अंतरराष्ट्रीय विमोचन

चित्र
पत्रकारिता के सिद्धांतों, नैतिकता और बदलते मीडिया परिदृश्य को समझने के लिए तैयार की गई पुस्तक शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 नवंबर 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  शारजाह। लेखक, पत्रकार और फिल्म निर्माता मेल्विन विलियम्स की नई पुस्तक ‘अ कम्प्लीट गाइड टू न्यूज़ एंड न्यूज़ रिपोर्टिंग: प्रिंसिपल्स, प्रैक्टिस, एथिक्स एंड स्टोरीक्राफ्ट इन मॉडर्न जर्नलिज्म’ का आज शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में अंतरराष्ट्रीय विमोचन किया गया। हॉल नंबर 7 स्थित राइटर्स फोरम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न देशों के मीडिया पेशेवर और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पुस्तक चर्चा और हस्ताक्षर सत्र भी आयोजित किया गया। चर्चा का विषय ‘जर्नलिज्म इन ट्रांजिशन: क्राफ्टिंग क्रेडिबिलिटी इन द पोस्ट-ट्रुथ एरा’ रहा। पैडिया बुक्स द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के नौ अध्यायों में समाचार के मूल्य, रिपोर्टिंग, साक्षात्कार तकनीक, मीडिया कानून, स्टोरीटेलिंग और पत्रकारिता की नैतिक जिम्मेदारियों जैसे विषय शामिल हैं। पुस्तक पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों के साथ न्यूज़रूम की व्यावहारिक...

यशोदा मेडिसिटी ने यशोदा हाफ मैराथन 4.0 के लिए टी-शर्ट और फिनिशर मेडल का किया अनावरण

चित्र
संपूर्ण स्वास्थ्य, प्रीवेंटिव केयर (निवारक देखभाल) और सामुदायिक फिटनेस को बढ़ावा देने वाले मैराथन के चौथे संस्करण में 4,000 से ज़्यादा प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 नवंबर 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गाज़ियाबाद। शारीरिक गतिविधियों की कमी आज सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चिंता बनती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-NCR के प्रमुख हॉस्पिटल यशोदा मेडिसिटी ने यशोदा हाफ मैराथन 4.0- रन फॉर योर हार्ट के चौथे संस्करण की आधिकारिक टी-शर्ट और फिनिशर मेडल लॉन्च करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। यह मैराथन 22 नवंबर, 2026 को सुबह 5:30 बजे शुरू होगी। पिछले कुछ सालों में यह आयोजन एक बड़ी सामुदायिक पहल बन गया है। इसमें क्षेत्रभर से धावक, फिटनेस के शौकीन और परिवार हिस्सा लेते हैं। इस पहल का उद्देश्य लोगों को फिट रहने, हृदय की सेहत का ध्यान रखने और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करना है। इस अनावरण समारोह में कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें उत्तर प्रदेश सर...

राजेश रोहिरा बने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) के उपाध्यक्ष

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 13 नवंबर 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने समाजसेवी एवं मिलनसार व्यक्तित्व राजेश रोहिरा को उत्तर भारत का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राजेश रोहिरा समाज के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। वे सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। उनकी नियुक्ति पर सिंधी समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आशा व्यक्त की गई कि उनके नेतृत्व में समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।