संदेश

मई 14, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चौथी तिमाही में भी श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस का सबसे बेहतर प्रदर्शन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 15 मई 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस कंपनी (एसजीआई) ने वित्‍त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का ग्रोस डायरेक्‍ट प्रीमियम (जीडीपी) इस अवधि में गत वित्‍त वर्ष की समान तिमाही के 1099 करोड़ रुपये के मुकाबले 21 फीसदी बढ़कर 1332 करोड़ रुपये रहा है। यह इंडस्‍ट्ररी की ग्रोथ 11 फीसदी के मुकाबले काफी अधिक है। यह ग्रोथ प्रमुख रूप से कंपनी के मोटर इंश्‍योरेंस पोर्टफोलियो की वजह से रही है। पूरे वित्‍त वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रोस डायरेक्‍ट प्रीमियम गत वित्‍त वर्ष के 3753 करोड़ रुपये के मुकाबले 24 फीसदी बढ़कर 4636 करोड़ रुपये रहा। यह इंडस्‍ट्री की ग्रोथ 9 फीसदी के मुकाबले करीब ढाई गुना है। यह श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस को देश में प्राइवेट जनरल इंश्‍योरेंस कंपनी के रूप में सबसे तेजी से बढ़ती कंपनी बनाता है। श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस की निवेश आय 2025-26 की चौथी तिमाही में गत वित्‍त वर्ष की समान तिमाही के 13 फीसदी के मुकाबले 22 फीसदी बढ़ी श्रीराम जनरल...

दुर्लभ किस्म के बोन कैंसर से पीड़ित को फोर्टिस शालीमार बाग में किया उपचार

चित्र
किशोरी ने दुर्लभ और आक्रामक किस्म के बोन कैंसर इविंग्स सार्कोमा की एडवांस तीसरी स्टेज को मात दी, यह रोग दुनियाभर में दस लाख की आबादी में लगभग एक व्यक्ति में देखा गया है शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 15 मई 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फोर्टिस हॉस्पीटल शालीमार बाग के डॉक्टरों ने स्टेज 3 इविंग सार्कोमा से पीड़ित 17-वर्षीय युवती का सफल उपचार किया है। यह दुर्लभ और आक्रामक किस्म का बोन कैंसर है, जिसके लिए मल्टी-डिसीप्लीनरी उपचार की आवश्यकता होती है, जिसमें गहन चिकित्सा देखभाल (आईसीयू) और समय पर कीमोथेरेपी जरूरी होती है। इविंग सार्कोमा बेहद दुर्लभ किस्म का रोग है और एक अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर में दस लाख में से एक व्यक्ति ही इसका शिकार होता है। डॉ सुहैल कुरैशी, एडिशनल डायरेक्टर एवं यूनिट हैड, मेडिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल शालीमार बाग के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने इस जीवनघाती कैंसर और गंभीर किस्म की श्वसन जटिलताओं का सफल उपचार कर उक्त युवती को नया जीवनदान दिया है। मरीज को लगातार सांस लेने में तकलीफ थी और पिछले करीब एक साल से भी अध...

गोल्डन गेट यूनिवर्सिटी के वैश्विक डीबीए समूह में सबसे बड़ा योगदानकर्ता

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 15 मई 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत लचीली शोध-आधारित उच्च शिक्षा की बढ़ती वैश्विक मांग में एक प्रमुख योगदानकर्ता बनकर उभर रहा है। गोल्डन गेट यूनिवर्सिटी और अपग्रेड की साझेदारी के तहत, दुनिया भर के 183 व्यवसाय प्रशासन शोध उपाधि प्राप्तकर्ताओं में 67 भारतीय पेशेवर शामिल हुए हैं। यह वैश्विक समूह 27 देशों में फैला हुआ है और इसमें प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, परामर्श, शिक्षा, दूरसंचार, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं तथा सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठ पेशेवर शामिल हैं। भारतीय प्रतिभागियों में से 30 ने 6 मई 2026 को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित उपाधि समारोह में भाग लिया, जबकि शेष शिक्षार्थियों के वर्ष के दौरान कार्यक्रम पूरा करने की उम्मीद है। इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, अपग्रेड इंटरनेशनल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मायलीटा आगा विलियम्स  (Myleeta Aga Williams) ने कहा: “यह समूह इस बात का प्रमाण है कि जब शोध-आधारित शिक्षा को वरिष्ठ पेशेवरों के जीवन और कार्यशैली के अनुरूप बनाया जाता है, तो उससे निकलने वाला शोध असाधार...

मुख्यमंत्री आवास पर महिलाओं के प्रदर्शन से हड़कंप

चित्र
वाल्मीकी आश्रम के कथित महंत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चित्रकूट से पहुंची थी महिलायें शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 15 मई 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), v लखनऊ। महिलाओं को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी व चीरहरण करने वाले वाल्मीकि आश्रम के कथित महंत भरतदास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज यहां अचानक चित्रकूट से  पहुंची सैंकड़ो महिलायें मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।  बिना किसी पूर्व सूचना के जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती अर्चना उपाध्याय के नेतृत्व में सैंकड़ो महिलाओं के मुख्यमंत्री आवास के करीब पहंुचते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में हरकत में आये पुलिस प्रशासन व मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियो ने महिलाओं की मांग पर पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कार्यालय पहुंचे जहां उनकी बातों को सुन और ज्ञापन लेकर तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। दिये गये ज्ञापन में भरत दास को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था का...