संदेश

मई 10, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक का RuPay On-The-Go कार्ड किया जारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 11 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  एकीकृत शहरी परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी करके को-ब्रांडेड RuPay ‘On-The-Go’ कार्ड लॉन्च किए हैं। ये कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) तकनीक से लैस हैं। इन कार्डों की मदद से पूरे देश में मेट्रो, बसों और अन्य परिवहन नेटवर्क पर बिना किसी रुकावट के और पारस्परिक रूप से भुगतान किए जा सकेंगे। इसकी घोषणा दिल्ली मेट्रो मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में की गई। इस समारोह में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार, एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री अनुब्रत बिस्वास तथा दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। ये को-ब्रांडेड कार्ड डेबिट कार्ड और मास ट्रांजिट सिस्टम के लिए प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI–MTS) कार्ड, यात्रियों को एक ही ओपन-लूप कार्ड का इस्तेमाल करके कई शहरों और परिवहन प्रणालियों में मेट्रो यात्रा के लिए भुगतान करने की सुविधा देंगे। यह ...

SMSIMSR को NABH एंट्री-लेवल मान्यता मिला

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 11 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्टता को एक नई पहचान देते हुए श्री मधुसुदन साईं इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फोर हॉस्पिटल और हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स द्वारा एंट्री-लेवल मान्यता प्रदान की गई है। यह प्रतिष्ठित मान्यता इस बात की पुष्टि करती है कि श्री मधुसुदन साईं इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च रोगी सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण उपचार और अस्पताल प्रबंधन प्रणाली के राष्ट्रीय मानकों को पूरा करता है। यह उपलब्धि भारत के पहले पूर्णतः निःशुल्क ग्रामीण मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में से एक के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। देश में लगभग 80,000 से 90,000 अस्पताल हैं, जिनमें से केवल लगभग 1.4% अस्पतालों को पूर्ण मान्यता प्राप्त है, जबकि लगभग 3% अस्पतालों को एंट्री-लेवल मान्यता मिली है। यदि पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा सेवाएँ देने वाले अस्पतालों की बात करें, तो उनकी संख्या उंगलियों पर गिनी जा सकती है,” यह कहना है। डॉ पद्मश्री, मेडिकल सुपरिटेंडेंट,...

एनएसई की लोकेशन घोटाला में दिल्ली कोर्ट ने 44 आरोपियों के खिलाफ लिया संज्ञान

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 11 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली की एक विशेष CBI अदालत ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को-लोकेशन घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दाखिल पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए पूर्व NSE प्रबंध निदेशक और CEO चित्रा रामकृष्ण समेत 44 आरोपियों को समन जारी किया है। अदालत ने सभी आरोपियों को 18 और 20 मई 2026 को पेश होने का निर्देश दिया है। विशेष न्यायाधीश एम.पी. सिंह ने  यह आदेश पारित किया। अदालत ने CBI द्वारा दाखिल 300 से अधिक पन्नों की पूरक चार्जशीट का अवलोकन करने के बाद कहा कि कई स्टॉक ब्रोकरों, कंपनी निदेशकों, ट्रेडिंग संस्थाओं और पूर्व NSE अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चलाने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं। इन पर वर्ष 2010 से 2014 के बीच NSE के को-लोकेशन सर्वरों तक अनुचित और विशेष पहुंच हासिल करने का आरोप है। CBI के अनुसार, कुछ ब्रोकर बार-बार NSE के तथाकथित “सेकेंडरी सर्वर” से जुड़ते थे, जिससे उन्हें अन्य बाजार प्रतिभागियों की तुलना में तेज गति से मार्केट डेटा फीड मिलती थी। जांच एजें...

फोर्टिस गुरुग्राम ने किया थैलसीमिया जागरूकता का आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 11 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। देश को थैलसीमिया मुक्त बनाने के प्रयासों को जारी रखते हुए, फोर्टिस गुरुग्राम ने पिछले वर्ष शुरू की गई अपनी देशव्यापी पहल ‘एंड थैलसीमिया मिशन’ के तहत् जागरूकता और एडवोकेसी इवेंट का आयोजन किया। इस इवेंट ने थैलसीमिया से लड़ने वाले योद्धाओं, हेल्थकेयर विशेषज्ञों, देखभाल के लिए समर्पित लोगों और कम्युनिटी सदस्यों को एक मंच पर एकजुट किया जिससे थैलसीमिया से बचाव, शीघ्र डायग्नॉसिस और थैलसीमिया से बचाव के विकल्पों के बारे में जागरूकता बढ़ायी जा सके। इस अवसर पर, बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विंदु दारा सिंह, स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा और सुश्री शोभा तुली, सचिव, थैलेसीमिक्स इंडिया भी उपस्थित थीं जिन्होंने इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने में अपना सहयोग दिया। साथ ही साहस और स्वास्थ्यलाभ का परिचय देते हुए, 60 से भी अधिक बच्चों ने, जिनका थैलसीमिया के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) किया गया है, प्रेरक प्रस्तुतियों, साहस की अपनी कहानियों और नए जीवन के संदेश से सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध क...