संदेश

Shabdawani Samachar TV

रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 का पहले चरण में 171 रामलीलाओं का हुआ अवलोकन, अब दूसरे चरण की तैयारी शुरू

चित्र
18 जिलों की 96 रामलीलाओं का वरिष्ठ पत्रकार करेंगे मूल्यांकन, 16 अक्टूबर से शुरू होगा पुरस्कार वितरण शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 12 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मीडिया प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 के पहले चरण में दिल्ली-एनसीआर की 171 रामलीलाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान 171 पत्रकारों ने अपने परिवार या मित्रों के साथ रामलीला स्थलों पर पहुंचकर मंचन, प्रस्तुति और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी पत्रकारों ने अपना मूल्यांकन मुख्य निर्णायक संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज की अध्यक्षता वाली निर्णायक समिति को सौंप दिया है।  अब प्रतियोगिता के दूसरे चरण में दिल्ली-एनसीआर के 18 जिलों की 96 रामलीलाओं का अवलोकन किया जाएगा। मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक लालवानी ने बताया कि दूसरे चरण में प्रत्येक रामलीला का मूल्यांकन दो-दो वरिष्ठ पत्रकार करेंगे। उनके निरीक्षण और मूल्यांकन के आधार पर प्रत्येक जिले की उत्कृष्ट मंचन करने वाली रामलीलाओं में से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रामलीलाओं का चयन किया ...

श्री नवयुवक रामलीला कमेटी कश्मीरी गेट के महासचिव एवं दिल्ली के पूर्व महापौर जत्थेदार सरदार डॉ. अवतार सिंह ने पत्रकारों का किया स्वागत के फोटो

चित्र

पश्चिम विहार में भव्य रामलीला महोत्सव शुरू, मुख्यमंत्री ने लीला अवलोकन का दिया आश्वासन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 12 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पश्चिमी दिल्ली स्थित डीडीए ग्राउंड नज़दीक रेडिसन होटल में प्रभु श्रीराम की भव्य लीला का मंचन आज रविवार से शुरू हो गया। आज पहले दिन श्री गणेश वन्दना , नारद मोह और श्री विष्णु अवतार की लीला मंचित की गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता लीला का अवलोकन करने आयेंगी यह आश्वासन मुख्यमंत्री ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को दिया।कमेटी पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मुलाक़ात कर उन्हें लीला महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के पूर्व मंत्री एवं रामलीला कमेटी के मुख्य प्रेरणास्रोत नरेश कुमार ऐरन , अध्यक्ष भारत भूषण दुआ, संरक्षक आशीष खंडेलवाल , ललित मुटरेजा महामंत्री अश्विनी बागड़ी मौजूद थे।उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह भव्य रामलीला पिछले लगभग 47 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है इसकी विशिष्टताएँ इसे राजधानी की प्रमुख लीलाओं में स्थान दिलाती हैं। पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा के अनुसा...

लव कुश रामलीला में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया गणेश पूजन उपरांत हुआ भव्य शुभारंभ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 12 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लव कुश रामलीला कमेटी, लाल किला मैदान, दिल्ली में रविवार को रामलीला के भव्य शुभारंभ के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने काशी, मथुरा और दिल्ली से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि गणेश पूजन के पश्चात रामलीला के प्रथम दिन भगवान शिव-पार्वती प्रसंग, नारद मोह, विश्वमोहिनी स्वयंवर, रावण-कुंभकर्ण की तपस्या तथा रावण-वेदवती संवाद जैसे प्रमुख प्रसंगों का भव्य एवं आकर्षक मंचन किया गया।चार सौ से ज्यादा फिल्मों में अपनी अभिनय कला का लोहा मनवा चुके विख्यात फिल्म  अभिनेता पेंटल ने नारद की भूमिका में रामभक्तों की खूब वाहवाही बटोरी। इन प्रसंगों ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति, भक्ति और धर्म की गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का संदेश दिया। रामलीला मंचन के पश्चात सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं हनुमंत...

श्री नवयुवक रामलीला कमेटी (पंजीकृत), कश्मीरी गेट की रामलीला का भव्य शुभारंभ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 12 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली की ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री नवयुवक रामलीला कमेटी (पंजीकृत), कश्मीरी गेट की 55वीं रामलीला का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 को तिकोना पार्क में गणेश पूजन के साथ हुआ। 21 अक्टूबर तक चलने वाली इस रामलीला में पारंपरिक मंचन के साथ आधुनिक ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी कश्मीरी गेट के महासचिव एवं दिल्ली के पूर्व महापौर जत्थेदार सरदार डॉ. अवतार सिंह ने रामलीला मंचन की पूर्व संध्या पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी की रामलीला की यात्रा मात्र 90 रुपये से शुरू हुई थी। सीमित संसाधनों से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन आज 55 वर्षों की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बन चुका है। यह यात्रा रामलीला के प्रति लोगों की आस्था, समर्पण और सहयोग को दर्शाती है। डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि रामलीला का मंचन पारंपरिक शैली में किया जाएगा, ताकि भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और भारतीय संस्कृति ...

फिल्म समीक्षा : चिता (Pyre) पहाड़ों की खामोशी में गूंजता बुजुर्ग माता-पिता का दर्द

चित्र
पलायन, अकेलेपन और रिश्तों की संवेदनशील कहानी शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 11 अक्टूबर 2026,   फिल्म समीक्षक : रहना परवीन  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फिल्म चिता (Pyre) शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को विशेष प्रेस शो डिलाइट, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म चिता (Pyre) में पदम सिंह कापड़ी और हीरा देवी इत्यादि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विनोद कापड़ी ने दिया है फिल्म सामाजिक, पारिवारिक और भावनात्मक ड्रामा पर आधारित है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U प्रमाणपत्र दिया है यानी 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म की अवधि 111 मिनट (1 घंटा 51 मिनट) है। फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर 2026 को प्रदर्शित होगी। निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म चिता (Pyre) ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। फिल्म को एस्टोनिया के प्रतिष्ठित टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म महोत्सव में दर्शक पुरस्कार, जर्मनी के स्टटगार्ट में जर्मन स्टार ऑफ इंडिया, ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम फिल्म महोत्सवों में दर्शक पुरस्क...

Aprilia India ने स्कूटरों की ऑल-न्यू SXR GT रेंज किया पेश

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 11 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  Aprilia India ने स्कूटरों की ऑल-न्यू SXR GT रेंज पेश की है। यह रेंज एक नए, बोल्ड दौर के लिए अर्बन टूरिंग की एक अलग व्याख्या लेकर आई है, जिसमें प्रेज़ेंस, परफॉर्मेंस और कम्फर्ट का बराबर मेल है। अपनी राइड से अधिक की अपेक्षा रखने वाले राइडर्स के लिए तैयार की गई नई SXR GT रेंज को शहर के रोज़मर्रा के सफ़र से लेकर वीकेंड गेटअवे तक सहजता से ढलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सिटी स्कूटर की सुविधा और हाईवे के लिए तैयार मोटरसाइकिल की रॉ पावर के बीच के अंतर को पाटती है! नई पेशकश पर अपने विचार साझा करते हुए पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि. के चेयरमैन और एमडी श्री डिएगो ग्राफी ने कहा हमें भारत के स्कूटर बाज़ार में प्रीमियमाइज़ेशन की काफ़ी गुंजाइश दिखती है, क्योंकि ग्राहक तेज़ी से ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो ओनरशिप का अधिक समृद्ध और अलग अनुभव दें। प्रीमियम अर्बन मोबिलिटी का भविष्य इस बात से तय नहीं होगा कि एक जगह से दूसरी जगह कैसे पहुँचा जाए, बल्कि इस बात से तय होगा कि लोग सफ़र को कैस...

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी की प्रेस वार्ता संपन्न, शुरू होगा भव्य रामलीला महोत्सव

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 11 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी, सेक्टर-46, नोएडा द्वारा रामलीला महोत्सव के शुभारंभ से एक दिन पूर्व सेक्टर-46 स्थित रामलीला मैदान के प्रांगण में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष श्री विपिन अग्रवाल ने की, जबकि मंच का संचालन मीडिया प्रभारी  गौरव कुमार यादव ने किया। प्रेस वार्ता में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विभिन्न समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष श्री विपिन अग्रवाल ने बताया कि श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी को रामलीला महोत्सव का आयोजन करते हुए लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं। कोरोना काल के दौरान दो वर्षों तक रामलीला का मंचन नहीं हो पाया था। इस वर्ष कमेटी द्वारा आठवें वर्ष रामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्...

हेल्थकेयर सेक्टर में कौशल विकास और मरीजों की देखभाल के लिए भारत-यूके के बीच सहयोग की पहल

चित्र
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स और बैपियो ट्रेनिंग एकेडमी ने आयुष मंत्रालय के सहयोग से आयुष डॉक्टरों के प्रशिक्षण के लिए विशेष पहल की घोषणा की शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 10 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स और बैपियो (BAPIO) ट्रेनिंग एकेडमी ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर आज दिल्ली में आयोजित इंडो-यूके हेल्थकेयर कॉन्क्लेव के दूसरे संस्करण में आयुष डॉक्टरों (बीएचएमएस और बीएएमएस) के क्लीनिकल कौशल को उन्नत करने की दिशा में कदम उठाने की घोषणा की। कॉन्क्लेव का उद्घाटन भारत सरकार के आयुष राज्य मंत्री श्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने किया। कॉन्क्लेव में स्ट्रक्चर्ड एजुकेशन, सुपरवाइज्ड क्लीनिकल ट्रेनिंग और एसेसमेंट के माध्यम से हेल्थकेयर सेक्टर में कौशल विकास और मरीजों की देखभाल में निरंतरता पर फोकस किया गया। इन पहलों में आयुष के स्नातक और स्नातकोत्तर डॉक्टरों के लिए छह-छह महीने के दो सर्टिफिकेट प्रोग्राम शामिल हैं। इनका उद्देश्य डॉक्टरों के क्लीनिकल कौशल को बढ़ाना, मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और हेल्थ...

रावण के रौबदार आवाज के बीच लव कुश रामलीला की फुल ड्रेस रिहर्सल

चित्र
लालकिला मैदान में 11 अक्तूबर से होगा भव्य रामलीला मंचन श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के किरदार निभाने वाले कलाकारों ने दिखाया अपने अभिनय का दम शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 10 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लालकिला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को रामलीला के प्रमुख किरदारों की फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान रावण का भारी-भरकम मुकुट, भव्य वेशभूषा और उसकी रौबदार आवाज आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं, श्रीराम के किरदार में कलाकार की निश्चल, सौम्य और प्रभावशाली प्रस्तुति ने रामायण के दिव्य प्रसंगों को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मीडिया को रामलीला के प्रमुख किरदार निभाने वाले कलाकारों से रूबरू करवाया। इस वर्ष रामलीला में फिल्म और टेलीविजन जगत के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे। प्रमुख श्रीराम की भूमिका निभा रहे देवेश शर्मा टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक साम दाम दंड सहित कई परियोजनाओं में काम कर चुके ह...

मीडिया और पाठकों के बीच विश्वास का सेतु बनेगा सुकून मीडिया प्रेस क्लब अतिथि गृह

चित्र
मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी से मोहम्मद जोशी की विशेष बातचीत शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  समाचार पत्र और समाचार चैनल लोकतंत्र के उस मजबूत स्तंभ का हिस्सा हैं जो आम जनता और शासन-प्रशासन के बीच संवाद का माध्यम बनते हैं। लेकिन बदलते दौर में समाचार माध्यमों और उनके पाठकों-दर्शकों के बीच विश्वास की दूरी बढ़ती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया ने सूचना के आदान-प्रदान को तेज तो किया है लेकिन अपुष्ट सूचनाओं, गैर-पेशेवर पपत्रकारिता और आर्थिक हितों के कारण समाचारों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हुए हैं। इसी चुनौती के बीच मीडिया प्रेस क्लब ने पत्रकारों के साथ-साथ समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के स्थायी पाठकों एवं दर्शकों को अपने साथ जोड़ने की पहल की है। इसी सोच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है सुकून मीडिया प्रेस क्लब अतिथि गृह, धनौल्टी, उत्तराखंड, जिसके माध्यम से पाठकों-दर्शकों और मीडिया के बीच सीधे संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं विषयों पर मीडिया प्रेस क्लब के रा...