बीएसईएस जनकपुरी ज़ोन से संपत्ति संबंधी सूचनाओं हेतु आरटीआई आवेदन किया दायर
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 20 फरवरी 2026 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। श्री अशोक लालवानी ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6(1) के अंतर्गत BSES Rajdhani Power Limited (जनकपुरी ज़ोन) से एक संपत्ति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अभिलेखीय सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन दायर किया है। यह आवेदन संपत्ति संख्या RZ-3, इंदिरा पार्क, तिलक पुल रोड, उत्तम नगर, न्यू पंखा रोड, नई दिल्ली से संबंधित है। आवेदन में निम्नलिखित सूचनाएँ मांगी गई हैं उक्त संपत्ति में कुल कितने विद्युत मीटर स्थापित हैं तथा वे किस-किस मंज़िल पर स्थापित हैं इसकी विवरणवार जानकारी मांगी जिसमें प्रत्येक विद्युत मीटर किन-किन व्यक्तियों के नाम पर स्थापित है, उनकी नामवार सूची, प्रत्येक विद्युत मीटर को स्थापित/स्वीकृत करते समय स्वामित्व अथवा अधिकार के प्रमाण स्वरूप विभाग में कौन-कौन से दस्तावेज़ प्रस्तुत किए गए थे, उनकी प्रतिलिपि अथवा विवरण, क्या संपत्ति के तृतीय एवं चतुर्थ तल पर स्थापित विद्युत मीटरों के लिए निर्माण स्वीकृति/स्वामित्व/अधिकार से संबंधित दस्तावेज़ प्रस्तुत क...