संदेश

मार्च 8, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्लास्टिक उन्मूलन नहीं, प्लास्टिक का पुनर्जन्म करेंगे : सुशील अग्रवाल

चित्र
इंटिफिक रिपर्पजिंग से 100% वर्जिन सामग्री का विकल्प शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 9 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  प्लास्टिक प्रदूषण को लेकर दुनिया भर में उन्मूलन की चर्चा के बीच AVRO इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन सुशील अग्रवाल ने एक व्यावहारिक और दूरदर्शी समाधान प्रस्तुत किया है। उनका मानना है कि प्लास्टिक को पूरी तरह समाप्त करना न तो संभव है और न ही व्यावहारिक। असली समाधान है प्लास्टिक का वैज्ञानिक पुनर्पयोग (Scientific Repurposing) और उसे नई उपयोगिता देकर संसाधन में बदलना। सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में शुरू किया गया “ऑपरेशन शुद्धि” इसी सोच का क्रियान्वयन है। यह पहल प्लास्टिक कचरे को समस्या नहीं बल्कि संसाधन के रूप में देखने का दृष्टिकोण देती है। इस मॉडल के अंतर्गत प्लास्टिक कचरे को वैज्ञानिक प्रक्रिया से पुनर्चक्रित कर 100 प्रतिशत वर्जिन रॉ मटेरियल का प्रभावी विकल्प बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि देश में प्लास्टिक कचरे का संरचित संग्रहण, वर्गीकरण और पुनर्चक्रण किया जाए तो यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार सृजन, औद्योगिक...

सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने किया भंडारा का वितरण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 9 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधी कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने अपने दूसरे रविवार के मासिक का भंडारा का वितरण का आयोजन किया इसमें छोले चावल सहित छःबिल भी लगाया। इस भंडारा प्रसाद में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद का आनंद लिया और भाई चारा का संदेश दिया। 

शुभम हाउसिंग फाइनेंस ने नोएडा में पहली ऑल-विमेन शुभ शक्ति शाखा किया शुरू

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 9 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। किफायती आवास ऋण उपलब्ध कराने वाली अग्रणी संस्था शुबहम हाउसिंग फाइनेंस ने आज नोएडा में अपनी पहली पूर्णतः महिला-संचालित शाखा ‘शुभ शक्ति’ की शुरुआत की। इस शाखा का उद्घाटन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुजय सक्सेना ने किया। कंपनी के अनुसार, यह पहल महिलाओं के लिए अधिक सहज और भरोसेमंद वित्तीय सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शुभ शक्ति शाखा पूरी तरह से महिला पेशेवरों की टीम द्वारा संचालित की जाएगी। इसका उद्देश्य उन महिलाओं और परिवारों को एक अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है, जो अपने घर का सपना पूरा करने के लिए आवास ऋण की तलाश में हैं। यह पहल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ कार्यस्थल पर लैंगिक विविधता को मजबूत करने की दिशा में भी कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। होम लोन तक आसान पहुँच कई अध्ययनों से पता चलता है कि औपचारिक वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त करने में महिलाओं को अक्सर विशेष चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों को ध्य...

हिसार में पीएम विश्वकर्मा ट्रेड फेयर का समापन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 9 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  हिसार। हिसार के अग्रसेन भवन में आयोजित तीन दिवसीय पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी-सह-ट्रेड फेयर शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस आयोजन में पारंपरिक कारीगरों, सरकारी अधिकारियों और बाज़ार विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराना था। एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय, भिवानी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में करीब 50 स्टॉल लगाए गए, जिनमें विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इनमें मिट्टी के बर्तन बनाना, सिलाई, मोची का काम, राजमिस्त्री कार्य, स्वर्णकारी, माला निर्माण और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद शामिल रहे। 6 मार्च से 8 मार्च तक चले इस मेले ने कारीगरों को ग्राहकों और संस्थागत खरीदारों से सीधे जुड़ने का अवसर दिया, साथ ही उन्हें आधुनिक विपणन तरीकों की जानकारी भी मिली। समापन दिवस पर प्रतिभागियों को संबोधि...

डॉ.के.ए.पॉल की अयातुल्लाह अली खामेनेई के प्रतिनिधि से किया मुलाकात

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 9 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक पहल करते हुए अंतरराष्ट्रीय शांति कार्यकर्ता, डॉ. के. ए. पॉल ने आज नई दिल्ली में अली खामेनेई के आधिकारिक प्रतिनिधि के साथ महत्वपूर्ण शांति बैठक की। दोपहर 1 बजे हुई इस उच्च-स्तरीय बैठक में ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच तेजी से बढ़ रहे टकराव को कम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. पॉल ने स्पष्ट कहा कि यदि समय रहते कूटनीतिक हस्तक्षेप नहीं हुआ तो यह संघर्ष पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। बैठक के दौरान डॉ. पॉल ने विश्व नेताओं से तत्काल हस्तक्षेप की अपील करते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, ईरान के नेतृत्व और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कम से कम 72 घंटे का तत्काल युद्धविराम घोषित करने की मांग की।  उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर लिया गया यह छोटा-सा कदम हिंसा की बढ़ती श्रृंखला को रोक सकता है और गंभीर शांति वार्ता का रास्ता खोल सकता है। डॉ. पॉल ने बताया...