ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल के लिए डॉ.के.ए.पॉल का राष्ट्रीय आह्वान चलो चेन्नई
पीएम मोदी और राहुल गांधी को मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 12 फरवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। डॉ.के.ए.पॉल ने अमेरिका दौरे से लौटने के बाद ‘चलो चेन्नई’ का राष्ट्रीय आह्वान किया है। उन्होंने 22 फरवरी को चेन्नई में आयोजित होने वाले ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में देशवासियों और राजनीतिक नेतृत्व से बड़ी संख्या में भागीदारी की अपील की है। नई दिल्ली स्थित आंध्र भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. पॉल ने बताया कि हाल ही में उन्होंने वाशिंगटन डी.सी. और न्यूयॉर्क में कई वरिष्ठ अमेरिकी सांसदों और अंतरराष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी सीनेट और कांग्रेस के रिपब्लिकन तथा डेमोक्रेटिक सदस्यों से बातचीत की। साथ ही अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन से भी मुलाकात हुई, जिन्होंने भारत और इस शांति पहल के प्रति समर्थन व्यक्त किया। डॉ. पॉल ने कहा कि इन बैठकों से स्पष्ट है कि भारत की अगुवाई में शांति स्थापित करने के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने इस पहल को मानव...