डॉ. बबीता श्रीवास्तव: डिज़ाइन शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली विज़नरी लीडर
सुकृति प्रोफेशनल एकेडमी की संस्थापक एवं निदेशक ने शिक्षा, नवाचार और इंडस्ट्री एक्सपोज़र का बनाया सशक्त संगम शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 18 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। तेजी से बदलती डिज़ाइन इंडस्ट्री में सफलता केवल रचनात्मकता से नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव, आधुनिक तकनीक और सही मार्गदर्शन से प्राप्त होती है। इसी सोच को साकार करने का कार्य कर रही हैं डॉ. आर्किटेक्ट बबीता श्रीवास्तव जिन्होंने डिज़ाइन शिक्षा को नई दिशा देने के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल विकसित किया है। एक अनुभवी इंटीरियर आर्किटेक्ट, शिक्षिका और उद्यमी के रूप में उन्होंने हजारों छात्रों के करियर को नई उड़ान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुकृति प्रोफेशनल एकेडमी की संस्थापक एवं निदेशक के रूप में डॉ. बबीता श्रीवास्तव का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे दक्ष और आत्मविश्वासी डिज़ाइन प्रोफेशनल्स तैयार करना है जो इंडस्ट्री की वास्तविक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें। शिक्षा को उद्योग से जोड़ने का सफल प्रयास डॉ. बबीता श्रीवास्तव का मानना है कि क...