फिल्म समीक्षा : चांद मेरा दिल
प्रेम, एहसास और रिश्तों की नज़ाकत को बयां करती फिल्म शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 23 मई 2026, फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। फिल्म चांद मेरा दिल वीरवार 21 मई 2026 को विशेष प्रेस शो डिलाइट डायमंड, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म चांद मेरा दिल में अनन्य पांडेय, लक्ष्य, इत्यादि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी निर्माता है कारन जोहर फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ प्रमाण पत्र दिया गया है। इसका अर्थ है कि 16 वर्ष से कम आयु के दर्शकों को अभिभावकों की निगरानी में फिल्म देखने की सलाह दी जाती है। फिल्म की अवधि लगभग 2 घंटे 15 मिनट (135 मिनट) है। फिल्म चांद मेरा दिल सिनेमा घरों में 22 मई 2026 को प्रदर्शित हुई है। आज के दौर में जहां फिल्मों में तेज़ रफ्तार कहानी और चमक-दमक को ज्यादा महत्व दिया जाता है वहीं चांद मेरा दिल एक ऐसी रोमांटिक फिल्म बनकर सामने आती है जो दिल की भावनाओं, रिश्तों की सच्चाई और प्रेम की मासूमियत को बेहद खू...