संदेश

अप्रैल 10, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल पर जोर

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 10 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभियान’ को लेकर लोक भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गोपाल आर्य, राष्ट्रीय संयोजक – पर्यावरण विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मीडिया के साथ विस्तृत संवाद किया। उन्होंने बड़े मंगल के आयोजन को स्वच्छता, हरित पहल और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने पर विशेष बल दिया। गोपाल आर्य ने बताया कि इस वर्ष ज्येष्ठ मास के दोहराव के कारण कुल आठ बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जिनके दौरान शहरभर में भंडारों का आयोजन होगा। ये आयोजन पंचांग के अनुसार अप्रैल-मई के बीच संपन्न होंगे। पर्यावरण अनुकूल भंडारों पर जोर देते हुए अभियान के तहत भंडारों में सिंगल-यूज प्लास्टिक के पूर्ण त्याग का आह्वान किया गया है। इसके स्थान पर पत्तल, बांस और अन्य जैविक तथा कम्पोस्ट-योग्य सामग्री के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही आयोजकों को कचरा प्रबंधन, कूड़ा वर्गीकरण और पुनर्चक्रण के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता प्रदान करने की योजना है। अभियान के...

सिंपल एनर्जी का उत्तर भारत में विस्तार; दिल्ली में दो नए शोरुम का उद्घाटन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 10 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी ‘सिंपल एनर्जी’ने राजधानी दिल्ली में अपने दो नए रिटेल स्टोर्स के शुभारंभ की घोषणा की है। इस पहल के साथ कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली के बाजार में प्रवेश कर लिया है। इस विस्तार के तहत, कंपनीने ‘ए एंड ए ऑटोक्राफ्ट’ की साझेदारी में पूर्व दिल्ली के पांडव नगर में 800 वर्ग फुट का पहला स्टोर खोला है। ग्राहकों की सुविधा के लिए स्टोर से 5.5 किलोमीटर की दूरी पर 650 वर्ग फुट का सुसज्जित सर्विस सेंटर भी बनाया गया हैं, जहाँ 15 लोगों के बैठने की क्षमता है। वहीं, द्वारका में ‘श्री राधे मोटर्स’ के सहयोग से 900 वर्ग फुट में दूसरा स्टोर शुरु किया गया है। इस शोरूम के ठीक पीछे 600 वर्ग फुट का सर्विस सेंटर उपलब्ध है, जिसमें 20 से 25 लोगों के बैठने की जगह है। ये नए स्टोर और सर्विस सेंटर न केवल बिक्री बढ़ाने के लिए हैं, बल्कि बिक्री के बाद ग्राहकों को बेहतर सेवा और अनुभव प्रदान करने की दिशा में कंपनी का एक रणनीतिक कदम हैं। अत्याधुनिक और ग्राहकों की जरुरतों को ध्यान मे...

धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का हुआ उद्घाटन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 10 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  विशेषीकृत और बाल-केंद्रित क्रिटिकल केयर सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए धर्मशिला नारायणा हॉस्पिटल ने आज अपने परिसर में अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का उद्घाटन किया। इस पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट का औपचारिक उद्घाटन डॉ एस. खन्ना, संस्थापक एवं अध्यक्ष, धर्मशिला कैंसर फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर द्वारा किया गया। नवीनतम तकनीक से सुसज्जित यह पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट शिशुओं और बच्चों को चौबीसों घंटे व्यापक क्रिटिकल केयर प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिन्हें उन्नत चिकित्सा हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है। अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, एडवांस वेंटिलेटरी सपोर्ट और संक्रमण-नियंत्रित इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ यह यूनिट जटिल बाल चिकित्सा आपात स्थितियों, पोस्ट-ऑपरेटिव केयर और जानलेवा परिस्थितियों के प्रभावी प्रबंधन में सक्षम है।पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट को अनुभवी पीडियाट्रिक इंटेंसिविस्ट्स, प्रशिक्षित नर्सों और सहयोगी हेल्थकेयर...

आईआरई 2026 का भव्य समापन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 10 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  एशिया की सबसे बड़ी रबर उद्योग प्रदर्शनी इंडिया रबर एक्सपो (आईआरई 2026) का शुक्रवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में सफल समापन हो गया। चार दिनों तक चले इस आयोजन में जोरदार कारोबारी गतिविधियां, वैश्विक सहभागिता और नवाचार का बेहतरीन संगम देखने को मिला। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एआईआरआईए) द्वारा आयोजित इस एक्सपो ने एक बार फिर उद्योग के लिए प्रमुख मंच के रूप में अपनी मजबूत पहचान साबित की। समापन दिवस पर भी प्रदर्शनी स्थल पर जबरदस्त रौनक रही। देश-विदेश से आए उद्योग प्रतिनिधियों और खरीदारों ने आपसी संवाद के जरिए कई अहम सौदों को अंतिम रूप दिया। पिछले दिनों में मिले लीड्स को ठोस व्यापारिक अवसरों में बदलते हुए विभिन्न सेक्टर—ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और औद्योगिक उपयोग—में बड़ी संख्या में बिजनेस इंक्वायरी दर्ज की गई, जो बाजार में बढ़ते विश्वास का संकेत है। इस बार एक्सपो में 400 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया, जबकि बड़ी संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की मौजूदग...

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह 2026 हुआ आयोजित

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 10 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर।  नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में आज दीक्षांत समारोह 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज नाथ माननीय रक्षा मंत्री, भारत सरकार रहे। समारोह के दौरान, विधायक बरौली (अलीगढ़) एवं संस्थापक श्री ठाकुर जयवीर सिंह ने श्री हिमांशु सिंह के साथ मिलकर मुख्य अतिथि श्री राजनाथ सिंह को स्मृति चिन्ह और चित्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में श्री राजनाथ सिंह ने जेन-ज़ी की भूमिका पर जोर देते हुए कहा यह समय जेन-ज़ी का है। आप देश की सबसे सक्रिय और सक्षम पीढ़ी हैं। आपका काम करने का तरीका, नई नीतियों के साथ तालमेल और आपकी नई सोच देश की प्रगति को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने छात्रों को नई कार्य और शिक्षा नीतियों के साथ आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा हमारे लिए यह सम...