संदेश

मार्च 21, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिंधु समाज दिल्ली ने हिंदू नववर्ष पर प्रकाशित किया धार्मिक कैलेंडर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 22 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर एक विशेष धार्मिक कैलेंडर का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव श्री नरेश बेलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि चैती चंद जयंती के पावन पर्व पर इस कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि यह धार्मिक कैलेंडर पूरे वर्ष के दौरान सिंधी समाज सहित समस्त हिन्दू धर्म से जुड़े प्रमुख पर्व, त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। कैलेंडर में तिथियों, व्रत-उपवास, पर्व-त्योहारों तथा विशेष धार्मिक अवसरों को सुव्यवस्थित रूप से दर्शाया गया है, जिससे समाज के लोगों को धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। श्री बेलानी ने आगे कहा कि इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा समाज में धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। यह कैलेंडर सिंधी समाज के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि सभी लोग इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य सदस्य...

सिंधु समाज दिल्ली ने चेती चंद जयंती को धूमधाम से मनाया

चित्र
https://youtu.be/rHY8CDjaAkY शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 22 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) एवं सिंधी अकादमी द्वारा चेती चंद जयंती का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के अध्यक्ष श्री जगदीश नागरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पुराना राजेंद्र नगर स्थित गुरु मां मंदिर (ठिकाना मंदिर) में भगवान झूलेलाल की आराधना से हुई। यहां सत्संग, भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन-कीर्तन के उपरांत एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो पूरे राजेंद्र नगर क्षेत्र से होते हुए सिंधु भवन तक पहुंची। शोभा यात्रा में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और “झूलेलाल बेड़ा पार” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सिंधु भवन पहुंचकर आरती एवं पल्लव की रस्म अदा की गई, जिसके बाद सभी भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।...