सिंधु समाज दिल्ली ने हिंदू नववर्ष पर प्रकाशित किया धार्मिक कैलेंडर


शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 22 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर एक विशेष धार्मिक कैलेंडर का प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव श्री नरेश बेलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि चैती चंद जयंती के पावन पर्व पर इस कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि यह धार्मिक कैलेंडर पूरे वर्ष के दौरान सिंधी समाज सहित समस्त हिन्दू धर्म से जुड़े प्रमुख पर्व, त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। कैलेंडर में तिथियों, व्रत-उपवास, पर्व-त्योहारों तथा विशेष धार्मिक अवसरों को सुव्यवस्थित रूप से दर्शाया गया है, जिससे समाज के लोगों को धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। श्री बेलानी ने आगे कहा कि इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा समाज में धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। यह कैलेंडर सिंधी समाज के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि सभी लोग इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही