संदेश

अक्टूबर 20, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ेंगे

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 21 अक्टूबर 2026,   सादिक जलाल   ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  बंगाल ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में सर्विसेज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बयान भी चर्चा का विषय बन गए। लंबे समय से भारतीय टीम में उनकी वापसी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शमी ने साफ किया कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम में लौटने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। हालांकि, वह भविष्य को लेकर कोई बड़ी भविष्यवाणी करने के बजाय अपने खेल, फिटनेस और मौजूदा प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहते हैं। उनका मानना है कि खिलाड़ी के जीवन में लक्ष्य होना जरूरी है और जब तक मैदान पर उतरने का अवसर मिल रहा है, तब तक मेहनत जारी रखनी चाहिए।शमी ने बातचीत के दौरान भारतीय टीम में वापसी की संभावनाओं, अपनी शारीरिक क्षमता, लंबे समय तक गेंदबाजी करने, चयनकर्ताओं से संपर्क, घरेलू क्रिकेट के महत्व और देश में तेज गेंदबाजों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा जैसे कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चयन उनके हाथ में नहीं है, लेकिन अपनी तैया...

मेघालय टूरिज्म सीटी इन योर सिटी और फायर एंड फीस्ट फेस्टिवल के ज़रिए अपनी खान-पान की विरासत को पहुँचाएगा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 21 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मेघालय टूरिज्म और मेघालयन एज, सीटी मूवमेंट के सहयोग से अक्टूबर 2026 से फरवरी 2027 तक देशभर में दो विशेष पहलों  सीटी इन योर सिटी और ‘फायर एंड फीस्ट फेस्टिवल  के माध्यम से मेघालय की समृद्ध खान-पान की विरासत को प्रस्तुत करने जा रहे हैं। सीटी मूवमेंट एक विशेष रूप से तैयार किया गया डाइनिंग अनुभव है, जो मेघालय की पाक परंपराओं का उत्सव मनाने के लिए शेफ, पारंपरिक रसोइयों और चुनिंदा लोगों को एक साथ लाता है। इन दोनों पहलों के तहत देशभर में कुल 14 फूड इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य नए दर्शकों और लोगों को मेघालय की स्थानीय सामग्रियों, पारंपरिक व्यंजनों, खान-पान की संस्कृति और खाद्य समुदायों से परिचित कराना है। साथ ही, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और मेघालय को एक विशिष्ट पाक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना भी इसका उद्देश्य है। कार्यक्रम की शुरुआत 22 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में ‘सीटी इन योर सिटी’ के अंतर्गत ‘ट्राइबल एक्सप्रेशंस’ नामक एक विशेष औ...

गढ़ी में 18वें दशहरा महोत्सव पर रावण दहन, पिता की परंपरा को बेटे ने आगे बढ़ाया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 21 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ईस्ट ऑफ कैलाश, गढ़ी में गोल्डन स्टार क्लब द्वारा लगातार 18वें वर्ष भव्य दशहरा महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। दशहरे के पावन पर्व पर आयोजित इस महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला का मंचन और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद श्री राजपाल सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान श्री बनवारी लाल शर्मा जी और चेयरमैन श्री सुनील वशिष्ठ जी ने की। रामलीला में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। श्री अनिल जी, जो पहले ताड़का का किरदार निभाते थे, इस बार कुंभकर्ण के किरदार में नजर आए। करण जी ने हमेशा की तरह मेघनाद, लकी आनंद जी ने रावण और नवीन जी ने हमेशा की तरह हनुमान जी का दमदार किरदार निभाया। वहीं अनिल जी से प्रेरणा लेकर उनके बेटे गोपाल पिछले कई वर्षों से अघोरी का किरदार निभा कर इस पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें अनिल जी के भाई के बेटे मुकेश भी सहयोग कर रहे हैं...

लव कुश रामलीला में यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 21 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला का दशहरा उत्सव इस बार बेहद भव्य और यादगार रहा। विजयादशमी के पावन अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुराई के प्रतीक रावण पर तीर चलाकर उसका दहन किया। वहीं, नेशनल अवॉर्ड विजेता बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ने भी तीर चलाकर आसुरी शक्तियों और बुराई के प्रतीक पुतलों का दहन किया। इस भव्य आयोजन के माध्यम से असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विलव कुश रामलीला में यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला का दशहरा उत्सव इस बार बेहद भव्य और यादगार रहा। विजयादशमी के पावन अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुराई के प्रतीक रावण पर तीर चलाकर उसका दहन किया। वहीं, नेशनल अवॉर्ड विजेता बॉलीवुड अभिनेत्री य...