गढ़ी में 18वें दशहरा महोत्सव पर रावण दहन, पिता की परंपरा को बेटे ने आगे बढ़ाया

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 21 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। ईस्ट ऑफ कैलाश, गढ़ी में गोल्डन स्टार क्लब द्वारा लगातार 18वें वर्ष भव्य दशहरा महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। दशहरे के पावन पर्व पर आयोजित इस महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला का मंचन और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद श्री राजपाल सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान श्री बनवारी लाल शर्मा जी और चेयरमैन श्री सुनील वशिष्ठ जी ने की। रामलीला में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। श्री अनिल जी, जो पहले ताड़का का किरदार निभाते थे, इस बार कुंभकर्ण के किरदार में नजर आए। करण जी ने हमेशा की तरह मेघनाद, लकी आनंद जी ने रावण और नवीन जी ने हमेशा की तरह हनुमान जी का दमदार किरदार निभाया। वहीं अनिल जी से प्रेरणा लेकर उनके बेटे गोपाल पिछले कई वर्षों से अघोरी का किरदार निभा कर इस पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें अनिल जी के भाई के बेटे मुकेश भी सहयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के कार्यकर्ताओं वीरू सहानी, इंद्रयोगी सिंह, भागवत पचौरी, संगीता शर्मा और राकेश पाल, जय देव जग्गी, रॉकी साहनी,दीपक का विशेष योगदान रहा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान