रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 दिल्ली एनसीआर की उत्तम मंचन करने वाली रामलीला को करेगी सम्मानित

आज से शुरू होगा रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 के लिए रामलीला का अवलोकन शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 22 सितम्बर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मीडिया प्रेस क्लब दिल्ली एनसीआर में उत्तम मंचन करने वाली रामलीला को जिला एवं दिल्ली एनसीआर स्तर पर रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 से सम्मानित करेगी। रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 दिल्ली एनसीआर के मशहूर पुरस्कार है बड़े रामलीला आयोजक इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए अपनी रामलीला की तैयारी रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 की दिशा निर्देश अनुसार करते हैं। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अशोक लालवानी ने पत्रकारों को बताया रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 में भाग लेने की आज 20 सितम्बर 2025 अंतिम दिन है। जितनी भी रामलीला रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2025 के लिए भाग लेगी उन सभी को 22 सितम्बर 2025 को भाग लेने वाली प्रत्येक रामलीला में 1 रामलीला जज जो अपने परिवार के साथ रामलीला का अवलोकन करने के लिए जाएंगे उनके द्वारा रामलीला का जज किया जाएगा उन रामलीला जजों के निर्णय के आधार पर प्रत्येक जिले से 6 रामलीला चुन...