संदेश

अक्टूबर 18, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पश्चिम विहार में रावण- अंगद संवाद व लक्षमण मूर्छा संवाद की लीला का हुआ भव्य मंचन

चित्र
  डीडीए ग्राउंड नज़दीक रेडिसन होटल पश्चिम विहार में आयोजित प्रभु श्रीराम की भव्य लीला में आज रावण- अंगद संवाद व लक्षमण मूर्छा की लीला का भव्य मंचन हुआ। यह रामलीला पश्चिमी दिल्ली की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध रामलीला है जो पिछले क़रीब 47 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा टीटू, प्रधान भारत भूषण दुआ व महामंत्री अशवनी बागडी के अनुसार क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी एवं रामलीला कमेटी के मुख्य प्रेरणा स्रोत नरेश कुमार ऐरन सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आज  गणेश  पूजन किया गया ।  इस अवसर पर कलाकारों द्वारा रामलीला के प्रमुख दृश्य भी मंचित किए गए।आगामी 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा।लीला आयोजन में पवन सोनी,राजेंद्र कात्याल,आशीष  खंडेलवाल, संजय त्यागी,गौरव अग्रवाल प्रकाश चंद जैन सतीश राम गोयल का विशेष योगदान रहता है रामलीला कमेटी के महामंत्री अश्वनी बागड़ी ने मंच संचालन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष  1981 से निरंतर रामलीला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव की विशेषता यह है कि रामलीला...

लव कुश रामलीला कमेटी ने कोलकाता के दुर्गा पूजा हादसे में मृतकों को दिया श्रद्धांजलि

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 19 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लव कुश रामलीला कमेटी लाल किला ग्राउंड के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया कोलकाता के सावर्जनिक दुर्गा पंडाल में हुई भगदड़ में मारे गए मृतकों की आत्माओं की शांति और प्रभु से इन दिवंगत आत्माओं को  अपने चरणों में स्थान देने के लिए लीला  पदाधिकारियों की आपात बैठक आयोजित की गई। इस आपात बैठक में निर्णय लिया गया कि दशहरा पर्व के दिन लीला ग्राउंड में दर्शकों की संख्या एक लाख होते ही एंट्री रोक दी जाएगी , यहां आए दर्शक लीला का आनंद ले सके इसके लिए लीला ग्राउंड के बाहर भी एल ई डी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है , अर्जुन कुमार ने बताया लीला ग्राउंड में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त सी सी टी वी कैमरों को लगाने के साथ अधिक मार्शल तैनात किए गए है सभी प्रवेश द्वारों के पास रेत की बोरियां ,आग बुझाने के सिलेंडर लगाए गए है, दिल्ली सरकार की और से एम्बुलेंस और दिल्ली फायर ब्रिगेड ने लीला स्थल पर फायर टेंडर की व्यवस्था की  है ।ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से जारी रहे इसके लिए अतिरिक्त...