संदेश

मई 16, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्म समीक्षा : पति पत्नी और वोह दो

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 17 मई 2026,   फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन  ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।   फिल्म पति पत्नी और वोह दो शुक्रवार 15 मई 2026 को विशेष प्रेस शो डिलाइट, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म पति पत्नी और वोह दो में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह, विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, इत्यादि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म पति पत्नी और वोह दो का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ निर्माता है भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा फिल्म का निर्माण T-सीरीज, बीएआर चोपड़ा ने किया है।  इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ प्रमाण पत्र दिया गया है। इसका अर्थ है कि 16 वर्ष से कम आयु के दर्शकों को अभिभावकों की निगरानी में फिल्म देखने की सलाह दी जाती है। फिल्म की अवधि लगभग 1 घंटे 57 मिनट (117 मिनट) है। फिल्म पति पत्नी और वोह दो भारतीय पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों की उलझनों को हल्के-फुल्के हास्य और भावनात्मक अंदाज़ में पेश करने वाली फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ सोचने पर भी मजबूर करती है। फिल्म आधुनिक रिश्तों, विश्वास, प...

कृष्णावतरम भाग 1 हृदय हृदयम्का का भव्य स्पेशल स्क्रीनिंग शो

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 17 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  नई दिल्ली में हिंदी फिल्म कृष्णावतरम भाग 1 - हृदय हृदयम्का एक भव्य स्पेशल स्क्रीनिंग शो आयोजित किया गया, जहां राजनीति, प्रशासन, कला और समाज जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने फिल्म का आनंद लिया। पूरा माहौल श्री कृष्ण भक्ति और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में प्रवेश करते ही राधे-राधे और जय श्री कृष्णा के मधुर भजन वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रहे थे। पूरे ऑडिटोरियम को कनेर के सुंदर फूलों से सजाया गया था, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो दर्शक किसी दिव्य उत्सव का हिस्सा बन गए हों। फिल्म के कई भावुक और भक्ति से भरे दृश्यों पर दर्शकों ने तालियों और जयघोष के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा रहे देहरादून के रहने वाले सिद्धार्थ गुप्ता ने अपने प्रभावशाली अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं सत्यभामा के किरदार में संस्कृती जयना बेहद आकर्षक और प्रभावशाली नजर आईं। फिल्म के निर्माता सज्जन राज कुरुप ने सभी मेहमानों और ...

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का जापान-कोरिया कॉन्क्लेव अपने अगले चरण मे

चित्र
क्रूज़ पर प्रभावशाली अधिवेशन मे सिंधीयत और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प ट्रैवल एजेंसी RTW की घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये आया सामने  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 17 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  टोक्यो। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जापान और दक्षिण कोरिया का अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव (अधिवेशन) अत्यंत सुखद, गरिमापूर्ण और निर्विघ्न वातावरण में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए सफलतापूर्वक संपन्नता की ओर अग्रसर, अगले चरण मे टोक्यो मे सम्पन्न होगा । इस भव्य अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में देश-विदेश से आए सिंधी समाज के लगभग 264-265 सम्मानित यात्रियों के एक विशाल प्रतिनिधिमंडल ने अपनी सक्रिय और समर्पित भागीदारी दर्ज कराई। जापान की पावन धरा से शुरू हुआ यह अधिवेशन 17 तारीख को एक शानदार क्रूज़ यात्रा के साथ संपन्न होने जा रहा है। पूरे आयोजन के दौरान वैश्विक सिंधी समाज में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। देश-विदेश से एकत्रित हुए सिंधी समाज के प्रबुद्ध जनों ने इस सफल आयोजन पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। सभी सदस्यों ने एकजुट और संगठित ...

सतारा में शुरू हुई ऐतिहासिक हिंद केसरी कुश्ती प्रतियोगिता

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 17 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  सतारा, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के सतारा स्थित छत्रपति शाहू स्टेडियम में भारतीय शैली कुश्ती महासंघ द्वारा आयोजित ऐतिहासिक ‘हिंद केसरी’ कुश्ती प्रतियोगिता एवं 52वीं ‘हिंद केसरी’ पुरुष एवं महिला कुश्ती चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हो गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 14 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से आए नामी पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) की पारंपरिक कुश्ती समिति की वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती चोपन सुल्तानबेकोवा, भारतीय शैली कुश्ती महासंघ (ISWAI) के राष्ट्रीय महासचिव श्री गौरव रोशन लाल सचदेवा तथा क्रीड़ा महर्षि पै. साहेबराव पवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पहले ‘हिंद केसरी’ मुकाबले से हुई, जिसमें दिल्ली के पहलवान दीपांशु और महाराष्ट्र के पहलवान युवराज आमने-सामने उतरे। अतिथियों ने दोनों पहलवानों से हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री गौरव रोशन लाल सचदे...

डॉ. के.ए.पॉल ने पीएम नरेंद्र मोदी से भारत में हो ईरान-अमेरिका शांति संवाद करने की अपील

चित्र
बोले- वैश्विक विश्वसनीयता, कूटनीतिक संतुलन और प्रधानमंत्री मोदी की अंतरराष्ट्रीय छवि भारत को बनाती है सबसे उपयुक्त मध्यस्थ शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 17 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अंतरराष्ट्रीय शांति दूत और ग्लोबल पीस प्रेसिडेंट डॉ. के.ए. पॉल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि भारत को ईरान और अमेरिका के बीच संभावित शांति संवाद की मेजबानी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच भारत अपनी विश्वसनीयता, संतुलित विदेश नीति और मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों की वजह से इस भूमिका के लिए सबसे बेहतर देश है। डॉ. पॉल ने कहा कि ईरान को लेकर चल रही मौजूदा कूटनीतिक कोशिशें कमजोर पड़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के जरिए पहले हुई शांति पहल सफल नहीं रही और अब इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय बातचीत मुश्किल दौर से गुजर रही है। अमेरिका में रिपब्लिकन नेताओं से मुलाकात के बाद डॉ. पॉल ने कहा कि अमेरिकी राजनीतिक हलकों में भी भारत की भूमिका को लेकर समर्थन बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के ...

पत्रकारों के लिए एफसीसी की AI कार्यशाला में डिजिटल कौशल पर जोर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 17 मई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (FCC) ने नई दिल्ली में प्रॉम्प्ट टू पब्लिश” शीर्षक से एक दिवसीय एआई कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों और संचार क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पत्रकारिता और मीडिया संचालन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यशाला का संचालन मीडिया प्रशिक्षक सुनील प्रभाकर ने किया, जो देशभर में पत्रकारिता और एआई से जुड़े कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। एफसीसी के कोषाध्यक्ष पी.एम. नारायणन ने बताया कि यह कार्यक्रम क्लब द्वारा इस वर्ष आयोजित की जा रही पेशेवर प्रशिक्षण कार्यशालाओं की श्रृंखला का हिस्सा है। वरिष्ठ पत्रकार पल्लव बागला ने कार्यशाला को “बेहतरीन और पूरी तरह व्यावहारिक अनुभव” बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को एआई टूल्स और उनके इस्तेमाल को समझने का अच्छा अवसर मिला। कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रित हाइपरलोकल डिजिटल प्लेटफॉर्म कांगड़ा की आवाज़ च...