फिल्म समीक्षा : चिता (Pyre) पहाड़ों की खामोशी में गूंजता बुजुर्ग माता-पिता का दर्द
पलायन, अकेलेपन और रिश्तों की संवेदनशील कहानी शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 11 अक्टूबर 2026, फिल्म समीक्षक : रहना परवीन ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। फिल्म चिता (Pyre) शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को विशेष प्रेस शो डिलाइट, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म चिता (Pyre) में पदम सिंह कापड़ी और हीरा देवी इत्यादि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विनोद कापड़ी ने दिया है फिल्म सामाजिक, पारिवारिक और भावनात्मक ड्रामा पर आधारित है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U प्रमाणपत्र दिया है यानी 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म की अवधि 111 मिनट (1 घंटा 51 मिनट) है। फिल्म सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर 2026 को प्रदर्शित होगी। निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म चिता (Pyre) ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। फिल्म को एस्टोनिया के प्रतिष्ठित टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म महोत्सव में दर्शक पुरस्कार, जर्मनी के स्टटगार्ट में जर्मन स्टार ऑफ इंडिया, ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम फिल्म महोत्सवों में दर्शक पुरस्क...