संदेश

जून 14, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वित्तीय वर्ष 2025-26 में HDFC लाइफ ने 99.7% क्लेम किया सेटलमेंट

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 15 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुंबई। HDFC लाइफ भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक एचडीएफसी लाइफ ने वित्त वर्ष 2025-26 में पर्सनल डेथ क्लेम के लिए 99.7% का क्लेम सेटलमेंट अनुपात हासिल कर अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। एचडीएफसी लाइफ अपने ग्राहकों से किए वादे को लगातार पूरा कर रही है। यह क्लेम सेटलमेंट अनुपात इस बात का मजबूत प्रमाण है। जीवन बीमा उद्योग की वास्तविक परीक्षा यही क्लेम सेटलमेंट अनुपात माना जाता है। यह कारक मार्केट में मौजूद जीवन बीमा कंपनियों के मध्य  एक महत्वपूर्ण अंतर पैदा करता है। एचडीएफसी लाइफ हर हाल में यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि क्लेम करने वाले सभी ग्राहकों को हर चरण पर एक सहज और तनाव-मुक्त अनुभव प्राप्त हो। एचडीएफसी लाइफ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) समीर योगीश्वर ने कहा हर सही दावे का समय पर और बिना किसी परेशानी के सेटलमेंट हमारी प्राथमिकता बना रहेगा। ग्राहक जब कोई पॉलिसी खरीदते हैं तो वे हम पर भरोसा करते हैं। एचडीएफसी लाइफ उस भरोसे पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है...

रामलीला कमेटियों को निःशुल्क बिजली दी जाये : रामलीला महासंघ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 15 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी की समस्त रामलीला कमेटियों की संस्था श्री रामलीला महासंघ की एक विशेष बैठक कांस्ट्टीयूशन क्लब नई दिल्ली में महासंघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । रामलीला आयोजन के दौरान होनेवाली समस्याओं का एक मंच पर निवारण करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मत निर्णय हुआ कि इस वर्ष दशहरा पर्व 20 अक्तूबर 2026 को पूरे देश में मनाया जायेगा। इस बैठक में कमेटियों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्यों से अवगत कराया। श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने कहा पिछले वर्ष दिल्ली सरकार ने लीला कमेटियों को 1200 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान की इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते है। हम सरकार से अनुरोध करते है कि इस वर्ष से रामलीलाओं को निःशुल्क बिजली प्रदान की जाये। अन्य विभागों की तरह दिल्ली विकास प्राधिकरण भी रामलीलाओं के लिए अपने ग्राउण्ड 45 दिनों के लिए. निःशुल्क उपलब्ध कराये। महासंघ के महामंत्री श्री सुभाष गोयल ने कहा कि दिल्ली ...

फिल्म भारत भाग्य विधाता का 1 टिकट पर 1 और टिकट किया फ्री

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 15 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता को 12 जून को रिलीज़ होने के बाद से पूरे देश में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने फिल्म की सराहना की है। दिल्ली और राजस्थान सहित कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी घोषित किया गया है। अब फिल्म के मेकर्स ने देशभर के सभी सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए नया Buy 1 Get 1 ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए दर्शकों को BookMyShow पर ‘Bharat’ कोड का इस्तेमाल करना होगा। यह ऑफर खासतौर पर फैमिली ऑडियंस के लिए एक बेहतरीन मौका है। चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें भारतीय सिनेमा की ‘क्वीन’ क्यों कहा जाता है। कंगना रनौत के अलावा भारत भाग्य विधाता में एक दमदार स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता ठट्टे, रसिका आघाशे, आदित्य मिश्रा और ज़ाहिद खान जैसे कलाकार शामिल हैं। ये सभी ...

भारत के उप महावाणिज्य दूत ने श्री अशोक निचानी को किया सम्मानित

चित्र
GOPIO के 20वें स्थापना दिवस समारोह में मिला गौरव शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 15 जून 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  न्यूयॉर्क। वैश्विक भारतीय समुदाय के प्रतिष्ठित संगठन GOPIO (ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन) के 20वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारत के उप महावाणिज्य दूत, न्यूयॉर्क द्वारा श्री अशोक निचानी को सम्मानित किए जाने का गौरव प्राप्त हुआ। इस विशेष अवसर पर भारतीय मूल के लोगों की उपलब्धियों, समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण तथा भारत की प्रतिष्ठा को विश्व स्तर पर बढ़ाने में उनके योगदान की सराहना की गई। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने इसे अपने सहयोगियों, शुभचिंतकों और भारतीय समुदाय के प्रति समर्पित कार्यों का परिणाम बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में भारतीय मूल के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक, सामाजिक कार्...