संदेश

जून 20, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ट्रेड यूनियन महासंघों द्वारा 28 सूत्री मांगपत्र व हड़ताल का नोटिस उप जिलाधिकारी को दिया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गाजियाबाद। मोदी सरकार द्वारा उद्योगपतियों के दबाव में देश के मजदूरों को गुलाम बनाने के लिए बनाये गये 4 कोड कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन महासंघों के आह्वान पर 9 जुलाई 2025 को होने वाली आम हड़ताल की तैयारी में आज 20 जून 2025 को गाजियाबाद के ट्रेड यूनियन महासंघों द्वारा 28 सूत्री मांगपत्र व हड़ताल का नोटिस उप जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह को दिया गया और गाजियाबाद जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया। आज संयुक्त ज्ञापन देने वाले ट्रेड यूनियन महासंघों में (एटक, एच एम एस, सीटू, इंटक) के प्रतिनिधि मंडल में अजीत त्यागी, कुंजलता कौशिक, जी एस तिवारी, बी के एस चौहान, शिवहरि अग्निहोत्री, श्रीकृष्ण सिंह, ईश्वर त्यागी, भगत सिंह, त्रिफूल सिंह, कर्मपाल सिंह, श्री पाल, सुखवीर सिंह शामिल थे।

भारत की प्रगति की गाथा भारत की उड़ान कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे प्रमुख

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत मंडपम के प्रतिष्ठित मंच पर आयोजित ज़ी भारत के ‘भारत की उड़ान’ कॉन्क्लेव ने भारत की अभूतपूर्व विकास यात्रा को दर्शाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की प्रगति की व्यापक तस्वीर पेश की। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत के बुनियादी ढांचे के परिवर्तनकारी ब्लूप्रिंट को साझा करते हुए बताया कि सरकार ने ₹3.85 लाख करोड़ के रुके हुए प्रोजेक्ट्स को पुनर्जीवित किया है और दिल्ली–देहरादून जैसे महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे की शुरुआत की है। उन्होंने ₹40,000 करोड़ की योजना की भी घोषणा की जिसका उद्देश्य देशभर में सड़क हादसों के ब्लैक स्पॉट्स को खत्म करना है, और यह रफ्तार, सुरक्षा व राष्ट्रीय गतिशीलता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 6 करोड़ से अधिक MSMEs देश में 28 करोड़ नौकरियों का सृजन कर रह...

दिल्ली पैरा ओलंपिक समिति ने 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का किया भव्य शुभारंभ

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 21 जून 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजन में अब ठीक 100 दिन शेष हैं। इस मौके को चिह्नित करते हुए आज दिल्ली में एक भव्य शुभारंभ समारोह और आधिकारिक शुभंकर (मास्कॉट) का अनावरण किया गया। यह आयोजन इस वैश्विक चैंपियनशिप के 12वें संस्करण की शुरुआत का प्रतीक है, जो 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। दिल्ली पैरा ओलंपिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती पारुल सिंह ने इस अवसर पर आए सभी वरिष्ठ अतिथियों और हितधारकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह आयोजन भारत की तैयारियों को दर्शाने के लिए आयोजित किया गया था, जिसे अब तक का देश में आयोजित सबसे बड़ा पैरा खेल आयोजन बताया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख हस्तियों में दिल्ली की मुख्यमंत्री सुश्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के शिक्षा और खेल मंत्री श्री आशीष सूद, सांसद एवं चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेसडर सुश्री कंगना रनौत, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाठी श्रीनिवासन, इंडियन ऑयल की निदेशक सुश्री रश्मि ग...