संदेश

अक्टूबर 17, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 18 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दुर्गा पूजा के मौके पर दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। किदवई नगर ईस्ट सार्बोजनिन पूजा समिति, किदवई नगर ईस्ट बांगिया समिति (पंजीकृत) के तहत, 16 से 21 अक्टूबर तक टाइप-V, हनुमान मंदिर परिसर में सार्बोजनिन श्री श्री दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष आयोजन का छठा साल है। खास बात यह है कि समिति का नेतृत्व क्षेत्र की महिला निवासी कर रही हैं, जो स्थानीय लोगों के सहयोग से इस उत्सव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। पूजा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पांजलि, प्रसाद और भोग वितरण, आरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में लोगों को पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिल रहा है। समिति का उद्देश्य स्थानीय लोगों को एक साथ लाना और दुर्गा पूजा से जुड़ी परंपराओं को आगे बढ़ाना है। दुर्गा पूजा के बाद भी समिति साल भर अलग-अलग त्योहारों का आयोजन कर...

विष्णु अवतार रामलीला में बच्चों की प्रतियोगिता भजन सुनाओ, इनाम पाओ बना आकर्षण

चित्र
शास्त्री पार्क में बाल प्रतिभाओं को मिला मंच, बाली-सुग्रीव युद्ध की लीला का हुआ सुंदर मंचन शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 18 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  शास्त्री पार्क, दिल्ली स्थित विष्णु अवतार रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘भजन सुनाओ, इनाम पाओ’ प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भक्ति संगीत के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन भी किया गया, जिसमें बाली-सुग्रीव युद्ध की लीला विशेष आकर्षण रही। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को भजन गायन के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में भक्ति भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना रहा। वहीं रामलीला में बाली और सुग्रीव के बीच युद्ध के प्रसंग को कलाकारों ने सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से इस...

लव कुश रामलीला में सोने की विशाल लंका धू धू करते जली

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 18 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देश विदेश में विख्यात लव कुश रामलीला लाल किला ग्राउंड के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया विशाल क्रेनों की मदद से 250 फीट की ऊंचाई पर आकाश मार्ग से जब श्री राम और लक्ष्मण को अपने कंधों पर उठाए हनुमान जी  आए उस वक्त लीला ग्राउंड में मौजूद हजारों राम भक्त अपने मोबाइल कैमरों में इस दृश्य को कैद कर रहे थे तो सारा ग्राउंड  मोबाइल की चमकती बैटरी से चमक उठा। हनुमान जी ने जब सोने की लंका को आग लगाई तो जय श्री राम के गग़न भेदी उद्घोष के बीच लंका जलकर राख हो गई। अर्जुन कुमार ने आगे बताया दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा असम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री अशोक सिंघल ने लीला स्थल पर पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीला का अवलोकन किया और राम जी से आशीर्वाद लिया। लीला मंच पर  प्रभु श्रीराम की शबरी से भेंट, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज लंकनी से भेंट, रावण-सीता संवाद, अक्षय कुमार वध, रावण-हनुमान संवाद ...