फोर्टिस मानेसर ने विश्व गुर्दा दिवस पर पुलिस कर्मियों के लिए हाइड्रेशन ड्राइव का किया आयोजन
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 25 मार्च 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), मानेसर। गुर्दों (किडनी) समेत शरीर के अन्य अंगों के संपूर्ण स्वास्थ्य की दृष्टि, फोर्टिस हॉस्पीटल मानेसर ने आज मानेसर के पुलिस कर्मियों के लिए हाइड्रेशन ड्राइव आयोजित की। इस अनूठी पहल के अंतर्गत अस्पताल ने पुलिस अधिकारियों को लगभग 250 वॉटर कैम्पर्स (प्रत्येक 12 लीटर) वितरित किए। इस मौके पर गुर्दों की देखभाल तथा शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखने के महत्व के बारे में एक जागरूकता सत्र का भी आयोजित किया गया। अस्पताल की रीनल साइंस टीम द्वारा इस पहल का आयोजन किया गया था। साथ ही, अस्पताल ने अपने सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम साइक्लोथॉन 2.0 पेडल फॉर किडनीज़, हेल्थी किडनीज़ फॉर ऑल’ का भी आयोजन किया। इसमें आसपास के इलाकों के लगभग 300 बाशिंदों ने हिस्सा लिया जिनमें परिवारों के अलावा फिटनेस प्रेमी और अन्य कई लोग भी शामिल थे जो गुर्दों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एकजुट हुए थे। इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य लोगों को अधिक सेहतमंद लाइफस्टाइल की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित क...