छोटे घरों में भीड़भाड़ और पालतू जानवरों के कारण बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर जागरूकता आवश्यक : श्री पाल
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 28 फरवरी 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। वायु विशेषज्ञ बैंकरमैन मेजर जनरल श्री पाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीमित स्थान वाले घरों में अत्यधिक लोगों की उपस्थिति तथा पालतू जानवरों से घर के अंदर की वायु गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह विषय केवल बाहरी प्रदूषण तक सीमित नहीं है बल्कि घर के भीतर की हवा भी मानव स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती है। मेजर जनरल श्री पाल ने आगे कहा छोटे घरों में यदि वेंटिलेशन पर्याप्त न हो तो कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) का स्तर बढ़ सकता है, नमी अधिक हो सकती है तथा धूल और एलर्जन जमा हो सकते हैं। पालतू जानवरों के बाल और डेंडर (त्वचा के सूक्ष्म कण) भी संवेदनशील व्यक्तियों में एलर्जी या श्वसन संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पालतू जानवर स्वयं समस्या नहीं है बल्कि उचित सफाई और वायु प्रवाह की कमी मुख्य कारण है। यदि नियमित सफाई, उचित वेंटिलेशन और स्वच्छता का ध्यान रखा जाए तो इन जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मेजर जनरल श्री पाल ने कह...