रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 हेतु दूसरे चरण के पहले दिन 18 जिलों की 24 रामलीलाओं का हुआ अवलोकन
वरिष्ठ पत्रकारों ने रामलीलाओं के मंचन का किया निरीक्षण, मुख्य निर्णायक संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज की अध्यक्षता वाली पुरस्कार समिति को सौंपा अपना निर्णय शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 13 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के जिलों में आयोजित हो रही रामलीलाओं की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मंचीय प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित रिफ्रेश दशहरा पुरस्कार 2026 के दूसरे चरण के पहले दिन 18 जिलों की 24 रामलीलाओं का वरिष्ठ पत्रकारों की टीम ने अवलोकन किया। इस दौरान रामलीलाओं में प्रस्तुत धार्मिक प्रसंगों, मंचन की शैली तथा आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अवलोकन के बाद वरिष्ठ पत्रकारों ने अपना निर्णय पुरस्कार समिति को सौंप दिया। मीडिया प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस पहल के अंतर्गत रामलीला आयोजनों की परंपरा, भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रचार-प्रसार तथा कलाकारों की मेहनत को सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है। अवलोकन के दौरान श्री नवयुवक रामलीला कमेटी, कश्मीरी गेट (पंजीकृत), राम श्याम धार्मिक मित...