श्रीबालाजी रामलीला में आकर्षण का केंद्र रहा ताड़का वध का मंचन
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 13 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। श्री बालाजी रामलीला कमेटी सीबीडी ग्रांउड कड़कड़डूमा में सोमवार को भव्य रामलीला का मंचन किया गया। लीला के दूसरे पहले दिन राक्षसी ताड़का के वध का मंचन बेहद ही आकर्षण का केंद्र रहा। ताड़का को भगवान राम के हाथों मुक्ति मिली। श्रीबालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान रमेश शर्मा( पिल्लू जी) ने बताया कि ताड़का सुकेतु यक्ष की पुत्री थी, जो एक श्राप के कारण राक्षसी बन गई थी और अपने दो पुत्र सुबाहु और मारीच के साथ अयोध्या के समीप ही सुन्दर वन में रहती थी। उसके आतंक के कारण सुंदर वन का नाम ताड़का वन पड़ गया था। रामलीला कमेटी के महामंत्री राम भाई ने बताया कि जनक जी के निमंत्रण पर जब महर्षि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण जी को लेकर मिथिला नगरी पहुंचे थे तो नगरवासियों ने श्रीराम को देखकर कहा कि वह सुंदर और वीर हैं जिन्होंने ताड़का सहित अन्य राक्षसों का वध किया है। इसके अलावा गौरी पूजा, अहिल्या उद्धार, सुबाहु वध लीला का मंचन किया गया। मंचन में हिंदू संस्कृति एवं भारत की धार्मिक परंपराओं के साथ ही रामचरित मानस को चौपाइयों का चित्रण व वर्णन भी किया जा रहा है। रामलीला के मुख्य अतिथि आलोक कुमार अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद का श्रीबालाजी रामलीला कमेटी के प्रधान रमेश शर्मा पिल्लू जी , राम किशोर गुप्ता, मंच संयोजक नरेश सिक्का सहित सभी पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें